अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी , आरोपित घर छोड़ कर भागे
केसठ/नावानगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के केसठ गांव निवासी रिंकू देवी को दहेज में बाइक, टीवी व भैंस नहीं लाने पर रविवार की शाम छह नामजद लोगों द्वारा जला कर मार दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने पति कमलेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है. वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
इस घटना को अंजाम देनेवाले परिवार के सारे सदस्य घर से हैं. दावथ थाने के कवई निवासी वीरेंद्र यादव ने यह प्राथमिकी सोमवार को दर्ज करायी. प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि बेटी रिंकू देवी की शादी केसठ निवासी छोटन यादव के पुत्र कमलेश यादव के साथ 2013 में हुई थी तथा गवना दो मार्च 15 को हुआ था.
महज ढाई माह में ही ससुरालवालों ने उसे जला कर मार दिया.मृतका के पिता वीरेंद्र यादव द्वारा पति कमलेश यादव, देवर राजेश यादव, धर्मेद्र यादव, दिनेश यादव, ससुर छोटक यादव और दामाद संजय यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है.
