उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव

अवैध शराब बनानेवालों की गिरफ्तारी के बाद उग्र हुए लोग नया बाजार में चल रही शराब दुकान में तोड़फोड़ कर सैल्समैन को किया जख्मी केसठ : प्रखंड के नया बाजार स्थित महादलित बस्ती में अवैध शराब बनने की सूचना पर उत्पाद विभाग ने बुधवार की शाम छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अवैध बनानेवाले जगह तथा […]

अवैध शराब बनानेवालों की गिरफ्तारी के बाद उग्र हुए लोग
नया बाजार में चल रही शराब दुकान में तोड़फोड़ कर सैल्समैन को किया जख्मी
केसठ : प्रखंड के नया बाजार स्थित महादलित बस्ती में अवैध शराब बनने की सूचना पर उत्पाद विभाग ने बुधवार की शाम छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अवैध बनानेवाले जगह तथा सामान को टीम ने ध्वस्त कर दिया और अवैध शराब बनानेवाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.
वहीं, गिरफ्तारी के बाद मुहल्लेवासी उग्र हो गये और उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर पथराव किया. इसके बाद नया बाजार में चल रहे शराब की दुकान पर महादलित बस्ती के लोगों ने जम कर पथराव किया तथा सेल्समैन बबलू यादव की जम कर पिटाई कर दी. इस दौरान बाजार में अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >