सिमरी : थाना क्षेत्र के बड़का खैरागांव मेंपूर्व में हुए लड़कों के विवाद में शुक्रवार को करीब एक बजे दिन में गोली लगने से रमाकांत यादव का बड़ा लड़का ओमप्रकाश घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बक्सर रेफर कर दिया.
इलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गयी. पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कैंप कर रही है.
