गुमटी से वृद्ध का शव बरामद

बक्सर : नगर थाना के गौरी शंकर मंदिर के समीप स्थित गुमटी से मंगलवार को पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, परशुराम पटवा सिंडिकेट पर ताला चाबी बनाने का काम करता था. उसके परिवार में एक मात्र लड़की है, जो शादी के बाद बनारस में रहती है. पुलिस का […]

बक्सर : नगर थाना के गौरी शंकर मंदिर के समीप स्थित गुमटी से मंगलवार को पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, परशुराम पटवा सिंडिकेट पर ताला चाबी बनाने का काम करता था. उसके परिवार में एक मात्र लड़की है, जो शादी के बाद बनारस में रहती है.

पुलिस का कहना है कि मृतक परशुराम पटवा हर दिन गुमटी में आकर सोता था. सोये हालत में उसकी मौत हो गयी. गुमटी से बदबू आने पर लोगों ने गुमटी खोला, तो परशुराम मृत पाया गया. पुलिस उसकी मौत को स्वभाविक मान रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >