रिश्तेदार को छोड़ने के बाद उतड़ी आ रहा बाइक सवार
राजपुर : थाना क्षेत्र के ईसापुर-परसथुआं मुख्य पथ स्थित मंगरांव पुल के पास लुटेरों ने युवक को हथियार का भय दिखा कर बाइक लूट ली. बाइक मालिक मुस्ताक अंसारी ने बताया कि सोमवार को उसके छोटे भाई की शादी थी, जिसमें अपने रिश्तेदार को खीरी छोड़ने के लिए मामा डॉ इबरार अंसारी को बाइक दी थी.
खीरी गांव से उतड़ी गांव आ रहे थे. इसी बीच मंगरांव पुल के पास नागपुर रजवाहा पर पहले से घात लगा कर बैठे हथियारबंद तीन अपराधियों ने मंगलवार की सुबह 4:30 बजे बाइक छीन ली और रोहतास जिले की तरफ भाग गय़े तभी सुबह दौड़ने के लिए आये छात्रों को इन्होंने अपनी आपबीती सुनायी, तब तक अपराधी भाग चुके थ़े
घटना के बाद बाइक के मालिक मुस्ताक अंसारी द्वारा राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ विदित हो कि इससे पहले भी इस पथ पर संगरांव ऊंची पुलिया, संगरांव स्थित रामपुर रजवाहा की पुलिया पर मोटरसाइकिल लूटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. लेकिन आज तक पुलिस द्वारा किसी भी अपराधी को नहीं पकड़ा गया है़ इससे लोगों में आक्रोश है.
