आग लगने से सैकड़ों बोङो अनाज के जल कर राख

राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के मांगोडिहरी गांव में बुधवार की शाम अचानक चिंगारी से लगी आग के कारण गांव के किसान रामनिवास सिंह, समसुदीन मियां, सुदर्शन साह और लालबाबू का रखा हुआ तेलहन का बोझा जल कर राख हो गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि शाम को जैसे ही चिनगारी […]

राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के मांगोडिहरी गांव में बुधवार की शाम अचानक चिंगारी से लगी आग के कारण गांव के किसान रामनिवास सिंह, समसुदीन मियां, सुदर्शन साह और लालबाबू का रखा हुआ तेलहन का बोझा जल कर राख हो गया.

इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि शाम को जैसे ही चिनगारी से आग लगी, उसी समय लोग पानी से बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक आग की तेज लौ ने उन बोझों को जला कर राख कर दिया. इस संबंध में भाजपा युवा मोरचा के धनंजय राय उर्फ सिंटू राय ने इन किसानों की क्षति के लिए जिलाधिकारी से सहायता राशि की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >