बक्सर : स्थानीय चरित्रवन स्थित एमवी कॉलेज में पीजी सेमेस्टर प्रथम में चल रहे नामांकन की तिथि अब 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है. बता दें कि इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च तक रखी गयी थी, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से उक्त तिथि को छात्र-छात्राओं के हित में 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है.
वहीं, सत्र 14-16 में नये नामांकन की तिथि बढ़ने के साथ जिले के छात्र-छात्राओं कुछ सहूलियत मिली है. तिथि बढ़ने से जिले के छात्रों में अब कॉलेज में नामांकन लेने का और समय मिल गया है. छात्र नेताओं ने इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया है.
पीजी में चार विषयों की होती है पढ़ाई
जिले के एमवी कॉलेज में मुख्यत: चार विषयों की पढ़ाई होती है, जिसमें अलग-अलग विषयों में इस प्रकार सीटें हैं.
