डुमरांव : इस बार भी भूमिहीन परिवारों को अभियान बसेरा के तहत मिलनेवाली तीन डिसमिल भूमि के लिए इंतजार करना पड़ेगा. डुमरांव प्रखंड के सैकड़ों गरीब भूमिहीनों ने अभियान बसेरा योजना के तहत आवेदन देकर भूमि की मांग की है, जिसे विभाग ने अपने सर्वेक्षण के तहत 412 आवेदनों को चयनित कर इस योजना में शामिल किया है.
जबकि सरकार द्वारा विभिन्न कोटि के आवेदकों में से केवल महादलितों के लिए चार लाख व एससी के लिए तीन लाख की राशि स्वीकृत की गयी है. वहीं, वर्ष 2014-15 में अंचल द्वारा 15 महादलित लाभुकों के लिए भूमि क्रय करने में पांच लाख 98 हजार दो सौ रुपये अदा की गयी है. जबकि विभाग द्वारा आवंटन की राशि केवल चार लाख रुपये ही है.
ऐसे में विभाग अभियान बसेरा के तहत क्रय नीति से निर्धारण लक्ष्य को पूरा करने में अक्षम साबित हो रहा है. राशि के अभाव में लाभुक दर-दर की ठोकरें खाने के लिए विवश हैं. इस बाबत अंचलाधिकारी अमरेंद्र कुमार कहते हैं कि 15 लाभुकों के बीच भूमि का वितरण किया जायेगा और शेष लाभुकों को राशि आवंटन के बाद ही उपलब्ध करायी जायेगी.
क्या है बसेरा योजना
ग्रामीण क्षेत्रों के भूमिहीनों को गुजर-बसर करने के लिए सरकार द्वारा तीन डिसमिल भूमि मुहैया करायी जाती है. अंचल द्वारा क्रय की गयी भूमि पर चयनित लाभुकों को परचा दिया जाता है और इंदिरा आवास योजना के तहत राशि प्रदान की जाती है. इस भवन व जमीन की क्रय-बिक्री लाभुक द्वारा प्रतिबंधित रखा गया है.
कैसे मिलता है लाभ
जो लाभुक एक ही जगह पर 10 वर्षो से रहते होंमुखिया के सत्यापित हो आवेदनआवेदक आवेदन को अंचल कार्यालय में जमा करेंगेअंचल के सीआइ कराते हैं जांचइस योजना में महादलित एससी, एसबी, बीसी वन, बीसीटू, कोटि के लाभुक आवेदन दे सकते हैं.
