मंत्री के बयान की कांग्रेस नेताओं ने की निंदा

बक्सर : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा सोनिया एवं राजीव गांधी के संदर्भ में दिये गये बयान को लेकर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी ने निंदा की है. नेताओं ने गिरिराज सिंह को असंयमित मानसिकतावाले व्यक्ति बताया है. वहीं, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के अशोभनीय बातों पर रोक लगाने तथा प्रधानमंत्री को […]

बक्सर : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा सोनिया एवं राजीव गांधी के संदर्भ में दिये गये बयान को लेकर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी ने निंदा की है. नेताओं ने गिरिराज सिंह को असंयमित मानसिकतावाले व्यक्ति बताया है. वहीं, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के अशोभनीय बातों पर रोक लगाने तथा प्रधानमंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.
भूतपूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, कामेश्वर पांडेय ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंत्री गिरिराज सिंह के बयान की निंदा की है. मौके पर जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन, अनिरुद्ध पांडेय, रामप्रवेश तिवारी, बजरंगी मिश्र, नंद किशोर लाल, अनिल पासवान समेत अन्य नेता शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >