बक्सर : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ बक्सर जिले के हाजीपुर गांव में बुधवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में जिला कन्वेंशन आयोजित किया गया. कन्वेंशन में पांच से बारह अप्रैल तक कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया, जिसमें पदयात्रा, ग्राम सभा, नुक्कड़ सभा, प्रचार जुलूस, विरोध मार्च, साइकिल मार्च आदि का कार्यक्रम रखा गया है. कन्वेंशन की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय पार्षद अलख नारायण चौधरी ने की.
जबकि राज्य पार्षद रामदेव सिंह व वीरेंद्र यादव ने मुख्य रूप से संचालन किया. कन्वेंशन में नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण बिल के माध्यम से किसानों, मजदूरों, बटाईदारों को गुलामी की जंजीर में जकड़ना चाहती है और देशी-विदेशी कंपनियों के हवाले करना चाहती है. देश की जनता इसे बरदाश्त नहीं करेगी. कन्वेंशन में श्रीराम सिंह, दिनेश कुमार, दारोगा राम, जय कुमार चौधरी, राम योगी सिंह आदि शामिल थे.
