चावल व्यवसायी से फोन पर रंगदारी मांगने के मामले में अपराधी को पुलिस ने किया टेस

बक्सर : अहिरौली के एक व्यवसायी से रंगदारी के रूप में तीन लाख रुपये की मांग व जान से मारने की धमकी देनेवाले अपराधी को पुलिस ने टेस कर लिया है, लेकिन अब तक खुलासा नहीं किया है. हालांकि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. औद्योगिक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया […]

बक्सर : अहिरौली के एक व्यवसायी से रंगदारी के रूप में तीन लाख रुपये की मांग व जान से मारने की धमकी देनेवाले अपराधी को पुलिस ने टेस कर लिया है, लेकिन अब तक खुलासा नहीं किया है. हालांकि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
औद्योगिक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि फोन से रंगदारी मांगनेवाले अपराधी को चिह्न्ति कर लिया गया है.
शीघ्र ही अपराधी की गिरफ्तारी हो जायेगी. पर घटना के चार दिनों बाद भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यवसायी ललन प्रसाद साह काफी भयभीत हैं.
व्यवसायी औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोलंबर पर चावल व्यवसायी हैं. पिछले 27 मार्च को व्यवसायी के मोबाइल पर फोन आया और तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी आयी, जिसके बाद व्यवसायी ने औद्योगिक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. तब से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि फोन करनेवाले अपराधी की पहचान हो गयी है. अब अपराधी शीघ्र ही गिरफ्तार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >