असामाजिक तत्वों ने लगायी गुमटी में आग

केसठ : दसियांव बंगला स्थित केसठ-सरैया रजवाहा नहर मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने गुमटी में आग लगा दी, जिससे हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. दसियांव गांव निवासी विभीषण दुबे सोमवार की शाम रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गये. तब तक रात्रि में गुमटी में आग […]

केसठ : दसियांव बंगला स्थित केसठ-सरैया रजवाहा नहर मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने गुमटी में आग लगा दी, जिससे हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. दसियांव गांव निवासी विभीषण दुबे सोमवार की शाम रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गये. तब तक रात्रि में गुमटी में आग लगा दी गयी, जिससे लगभग बीस हजार की संपत्ति जल कर राख हो गयी. पीड़ित युवक ने नावानगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >