पैक्स चुनाव की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न , विजयी प्रत्याशियों ने मनायी होली

बक्सर/नावानगर/इटाढ़ी/ब्रह्मपुर/चक्की/सिमरी. बक्सर जिले के 15 पैक्स के नतीजे शनिवार को गिनती के बाद सामने आ गये. बक्सर प्रखंड की पांडेयपट्टी के मनोरंजन पांडेय, बरूना के प्रेम सागर सिंह व खुटहा के जितेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की. नावानगर के माया देवी को, सुधा देवी और ददन रवानी को जीत हासिल हुई. जबकि इटाढ़ी की बिझौरा […]

बक्सर/नावानगर/इटाढ़ी/ब्रह्मपुर/चक्की/सिमरी. बक्सर जिले के 15 पैक्स के नतीजे शनिवार को गिनती के बाद सामने आ गये. बक्सर प्रखंड की पांडेयपट्टी के मनोरंजन पांडेय, बरूना के प्रेम सागर सिंह व खुटहा के जितेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की. नावानगर के माया देवी को, सुधा देवी और ददन रवानी को जीत हासिल हुई. जबकि इटाढ़ी की बिझौरा पैक्स में राधेश्याम राय को सफलता मिली. कठार में विश्वंभर राय, खरहाटाड़ में कृष्ण कांत ओझा, डुमरी में आशुतोष कुमार, कुशलपुर में अयोध्या तिवारी, कोरानसराय के रंजीत सिंह, सोवां के अरविंद सिंह और ब्रह्मपुर कांट के श्रीभगवान यादव विजयी घोषित किये गये. चक्की में चंदा पैक्स में विनोद कुमार सिंह विजयी हुए. दिन भर मतगणना के कारण प्रखंड कार्यालयों में गहमागहमी बनी रही और विजेताओं को सभी बीडीओ ने प्रमाणपत्र देकर खुशी-खुशी विदा किया. विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने खूब अबीर-गुलाल लगाये और उत्साह के साथ जुलूस निकाल कर अपने क्षेत्रों में वापसी की.

डुमरांव में वर्तमान दो पैक्स अध्यक्षों ने मारी बाजी : डुमरांव. पैक्स चुनाव मतगणना में कुशलपुर के अयोध्या तिवारी, कोरानसराय के रंजीत सिंह और सोवां पंचायत में अरविंद सिंह ने पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में विजयी घोषित किये गये. विजयी उम्मीदवारों को बीडीओ ने प्रमाणपत्र दिया. चुनाव में वर्तमान दो पैक्स अध्यक्षों ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. वहीं, ब्रह्मपुर की कांट पैक्स चुनाव का मतगणना का कार्य प्रखंड मुख्यालय पर सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ, जो तीन बजे तक चला. श्री भगवान यादव के चुनाव में विजयी रहे. श्री यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भुनेश्वर प्रसाद को 286 मतों के भारी अंतर से हराया. श्री भगवान यादव को 540 मत प्राप्त हुए. जबकि भुनेश्वर प्रसाद को 254 मत मिले. वहीं, तीसरी उम्मीदवार पुष्पा देवी को मात्र 19 मत प्राप्त हुआ. सदस्य के रूप में उमाशंकर सिंह, श्रीकांत बारी, बरमेश्वर राम, सोनिया देवी, किरण यादव, गुलाब साह, मिथिलेश कुमार, देवंती देवी एवं शांति देवी निर्वाचित हुईं. पर्यवेक्षक के रूप में डीसीएलआर अजीत कुमार पूरे मतगणना में तत्पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >