ससुरालवालों ने युवक को पीटा

डुमरांव/चौगाईं : प्रखंड के अधिवारी पट्टी निवासी स्वर्गीय श्रीराम सिंह के पुत्र राहुल सिंह ने अपनी पुत्री को देखने ससुराल गया. जहां उसके सगे ससुर एवं साले ने जम कर लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी. घटना 19 मार्च की है़ मिली जानकारी के अनुसार राहुल की शादी 30 अप्रैल 2012 को बगेन थाने […]

डुमरांव/चौगाईं : प्रखंड के अधिवारी पट्टी निवासी स्वर्गीय श्रीराम सिंह के पुत्र राहुल सिंह ने अपनी पुत्री को देखने ससुराल गया. जहां उसके सगे ससुर एवं साले ने जम कर लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी. घटना 19 मार्च की है़ मिली जानकारी के अनुसार राहुल की शादी 30 अप्रैल 2012 को बगेन थाने के कैथी गांव में हुई थी. पिछले एक साल से राहुल की पत्नी अपने मायके में रह रही है. राहुल ने बताया कि मेरी पांच माह की बेटी है. ससुरालवाले मेरी पत्नी की बिदाई नहीं कर रहे हैं. मैं अपनी बेटी को देखने गया, तो ससुरालवाले घर से भगाने लगे और मेरे ससुर, साले एवं ससुर के भाई ने जम कर मेरी पिटाई की. इस बात की शिकायत बगेन थाने में मैंने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >