शराब के नशे में जीजा की गरदन काट कर मार डाला

शादी में मातम : आरोपित ने थाने में जाकर स्वीकारा जुर्म शादी समारोह में शराब पीने के बाद साला-बहनोई में हुआ था विवाद ब्रह्मपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कांट गांव में सोमवार की रात शादी के समारोह में साले ने बहनोई को मौत के घाट उतार दिया. प्राप्त सूचना के अनुसार कांट गांव के […]

शादी में मातम : आरोपित ने थाने में जाकर स्वीकारा जुर्म
शादी समारोह में शराब पीने के बाद साला-बहनोई में हुआ था विवाद
ब्रह्मपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कांट गांव में सोमवार की रात शादी के समारोह में साले ने बहनोई को मौत के घाट उतार दिया. प्राप्त सूचना के अनुसार कांट गांव के हमीद अंसारी के यहां बरात आयी थी, जिसमें नावानगर के शिवपुर निवासी निसार अंसारी जो कातिल का सगा बहनोई था, अपने ससुराल कांट गांव में आया हुआ था़
बरात में जम कर शराब का दौर चला और शराब के नशे में तू-तू-मैं-मैं होने लगा. उसी दौरान उसका साला शमीम अंसारी सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और निसार अंसारी के गरदन पर वार कर दिया़ जब तक कोई कुछ समझ पाता निसार दम तोड़ चुका था़ निसार अंसारी नावानगर में ही ग्रामीण डॉक्टरी करता था़ मृतक की पत्नी और बच्चे भी शादी समारोह में भाग लेने कांट गये हुए हैं.मृतक के दो बेटे और एक बेटी है. बड़ा बेटा 15 साल का है. वहीं, अपने बहन का सुहाग उजाड़ चुका शमीम हादसे के बाद शोक में दिख रहा था.
शादी समारोह को एक दर्दनाक हादसे में बदलने बाला कातिल खुद ही थाने में आकर अपना गुनाह भी कबूल कर लिया. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी गोरख राम ने बताया कि अभियुक्त ने अपना गुनाह स्वयं थाने में आकर कबूल कर अपने को पुलिस के हवाले कर दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >