बक्सर : राजपुर थाने के सिकरौल गांव में रविवार की रात करीब एक बजे अपराधियों ने घर के दरवाजे पर सो रहे ललन चौधरी (60 वर्ष) व उमा चौधरी (45 वर्ष) की हत्या कर दी.
घटना से गुस्साये लोगों ने सोमवार की सुबह आठ बजे बक्सर-मोहनिया मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग की.
