किला मैदान सज-धज कर हुआ तैयार

* जिले में आज आन, बान व शान से फहरेगा तिरंगा, सुरक्षा के किये गये कड़े बंदोबस्त बक्सर : स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. स्थानीय किला मैदान में गुरुवार की सुबह नौ बजे जिला पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल राष्ट्रीय ध्वज को फहरायेंगे और बक्सर की जनता को […]

* जिले में आज आन, बान शान से फहरेगा तिरंगा, सुरक्षा के किये गये कड़े बंदोबस्त

बक्सर : स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. स्थानीय किला मैदान में गुरुवार की सुबह नौ बजे जिला पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल राष्ट्रीय ध्वज को फहरायेंगे और बक्सर की जनता को संबोधन करेंगे. इसे लेकर स्थानीय किला मैदान को पूरी तरह सजाया गया है.

डीएम के संबोधन के लिए मंच बनाया गया है. वहीं, आम जनता के लिए मैदान की चारों तरफ बेरिकेडिंग किया गया है. किला मैदान और मंच को सजाने में बुधवार को दिन भर प्रशासनिक दिशा निर्देश चलता रहा. किला मैदान में डीएम के झंडोत्तोलन के समयबिहार पुलिस के जवान, एनसीसी के जवान, एमपी हाइस्कूल के बच्चे एवं अन्य विद्यालयों के बच्चे डीएम को सलामी देंगे. डीएम के साथ मंच पर जिले भर के प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

* मैराथन दौड़ हुई

रोट्रेक्ट क्लब, बक्सर के तत्वावधान में बुधवार को मैराथन दौड़ 2013 का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन सदर एसडीओ अवधेश आनंद ने फीता काट कर किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ मो शिबली नोमानी उपस्थित थे. इस दौड़ में जिले भर के 135 प्रतिभागी शामिल हुए. मैराथन की शुरुआत पुलिस चौकी से की गयी.

प्रतिभागी बाइपास रोड होते हुए यमुना चौक होकर पुन: पुलिस चौकी पहुंचे. मैराथन में प्रथम स्थान मुकेश कुमार यादव (सोनपा), द्वितीय स्थान राहुल तिवारी (बैरी) एवं तृतीय स्थान आदित्य कुमार(कोटवा) ने प्राप्त किया. जबकि चंदन कुमार चौथे स्थान पर, अशोक कुमार को पांचवां, बालाजी यादव को छठा, मुख्तार अली सातवां, भरत प्रसाद आठवां, मनोज कुमार नौवां एवं सुनील कुमार ने दसवां स्थान प्राप्त किया.

इस अवसर पर डॉ सीएम सिंह, प्रदीप पहवा, राज रौशन यादव, मैराथन के चेयरमैन एसएम शाहिल, सचिव अनूप कुमार, चंदन गुप्ता, प्रभंजन भारद्वाज, अनिल जायसवाल, रवींद्र निर्मल, सत्येंद्र सिंह, कृष्णानंद सिंह, अखौरी मनीत, श्याम सुंदर प्रसाद, दीपू वर्मा, गोपाल जी केसरी, सोनू वर्मा, अरुण कुमार ओझा उपस्थित थे.

* रैली का डीडीसी ने किया उद्घाटन

जिला प्रशासन बक्सर के तत्वावधान में स्थानीय किला मैदान से बुधवार को बालक एवं बालिकाओं का साइकिल रैली सह रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साइकिल रैली को उपविकास आयुक्त डॉ एसएन कुंवर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रेस प्रतियोगिता का आयोजन सदर अस्पताल से किला मैदान तक किया गया.

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान एमवी कॉलेज के राजेश कुमार, द्वितीय स्थान एमपी उच्च विद्यालय के पंकज कुमार ठाकुर, तृतीय स्थान मलहचकिया के दुर्गा विश्वास चौधरी को प्राप्त हुआ. वहीं, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एमपी उच्च विद्यालय की प्रतिमा कुमारी, द्वितीय राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय की सोनाली कुमारी एवं तृतीय एमपी उच्च विद्यालय की प्रियंका कुमारी को मिला.

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अवधेश आनंद, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीतीश चंद्र मंडल, सीओ विजय कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी एवं शारीरिक शिक्षा के शिक्षक केदार नाथ सिंह यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार, कमल किशोर राय, सुनील कुमार, श्रीराम सिंह, अनिल कुमार तथा संजय कुमार सिंह ने किया.

* रक्तदान शिविर लगा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की तरफ से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रेडक्रॉस सोसाइटी में मानद सचिव दिनेश कुमार जायसवाल एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन चौबे के नेतृत्व में लगाया गया. शिविर का उद्घाटन वरीय उपसमाहर्ता सह नजारत उप समाहर्ता कुमार रवींद्र, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ मो शिबली नोमानी एवं अंचलाधिकारी विजय कुमार सिंह ने रक्तदान कर किया.

मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सजर्न डॉ केके मिश्र और विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधेश कुमार एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी अरशद फिरोज उपस्थित थे. डॉ मो शिबली नोमानी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची पहचान है. रक्तदान से बढ़ कर कोई दान नहीं है.

इनसानियत को जिंदा रखने में रक्तदान का बड़ा योगदान है. श्री नोमानी ने कहा कि रक्तदान से दुनिया को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है. शिविर में विनोद कुमार, अशोक कुमार, शिशिर निशांत, राज किशोर, विजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, रिंकू मानसिंह, एम आलम, जय प्रकाश कुमार, कुमार रोहित, मनीष कुमार, प्रमोद यादव आदि अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >