बाइकों की टक्कर में एक मरा, दो घायल

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर चौसा गड़ही दीवार के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की सीधी टक्कर में बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें से एक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नरबतपुर रमेश कुमार मिश्र अपने […]

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर चौसा गड़ही दीवार के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की सीधी टक्कर में बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें से एक की मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नरबतपुर रमेश कुमार मिश्र अपने मित्र सरोज कुमार सिन्हा के साथ पल्सर बाइक पर सवार हो चौसा बाजार जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही टीवीएस बाइक ने जोर से टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयीं.
दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर में पल्सर पर सवार दोनों युवक गिर कर बुरी तरह से घायल हो गये और टीवीएस बाइक सवार चालक इमरान भी. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों व परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया, जिसमें रमेश कुमार मिश्र की मौत रास्ते में हो गयी. शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. मृतक पेशे से एक फाइनेसियल कंपनी का कानूनी सलाहकार था. मृतक का एक बेटी व एक बेटा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >