एक-दूसरे से गले मिल कर दी ईद की बधाई

बक्सर : जिले भर के मुसलमानों ने शुक्रवार को शांति व सौहार्द के बीच जिले की मसजिदों एवं ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की. ईद को लेकर सभी जगहों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती रही. ईद को लेकर खास तौर से युवाओं व बच्चों में विशेष उत्साह रहा. देर शाम तक लोग एक […]

बक्सर : जिले भर के मुसलमानों ने शुक्रवार को शांति सौहार्द के बीच जिले की मसजिदों एवं ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की. ईद को लेकर सभी जगहों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती रही. ईद को लेकर खास तौर से युवाओं बच्चों में विशेष उत्साह रहा. देर शाम तक लोग एक दूसरे से गले लग कर ईद की मुबारकबाद देते रहे सेवइयों का दौर चलता रहा

* मसजिदों ईदगाहों में पढ़ी नमाज

शुक्रवार की सुबह मुसलमान भाइयों में ईद को लेकर खासा उत्साह रहा. सभी नहा धो कर, नये वस्त्र धारण कर अपने नजदीक की मसजिदों में नमाज अदा की. वहीं, कई ग्रामीण इलाकों में ईद की नमाज ईदगाह में पढ़ी. नमाज अदा को लेकर नगर की जामा मसजिद, शाही मसजिद, जुलफजल मसजिद, मदीना मसजिद एवं कचहरी मसजिद समेत अन्य मसजिदों में मुसलमान भाइयों की भीड़ जुटी रही. जमा मसजिद में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज हाफिज के पीछे खड़े होकर लोगों ने अदा की. लोगों ने नमाज में अल्लाह से विश्व शांति, अमन चैन की दुआ मांगी. वहीं छोटे बच्चों को लोगों ने ईदी भी दी.

* नमाज के पूर्व पढ़ा खुतबा

ईद की नमाज अदा से पूर्व मसजिद के हाफिजों ने खुतबा पढ़ा. खुतबा में हाफिज ने मुसलमानों को इसलाम धर्म पर चलने की नसीहत दी. हाफिज ने कहा कि हर मुसलमान को इंसानियत के लिए जीना और मरना चाहिए. खुदा ने नेक काम के लिए जमीन पर भेजा है. इसलिए हर नेक काम करने की हमारी जिम्मेवारी है. उन्होंने बताया कि जो मुसलमान जुमे की नमाज अदा करते हैं, उनके यहां अल्लाह रहमत एवं बरकत की बारिश करता है.

* हिंदुओं ने भी ईद की दी बधाई

मसजिद से ईद नमाज अदा करने के बाद जब मुसलमान भाई बाहर निकले, तो कई हिंदुओं ने भी गले लग कर उन्हें ईद की हार्दिक बधाई दी. इस दौरान जुलफजल मसजिद के पास राजपुर विधायक संतोष निराला समेत अन्य ने नमाजियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी. सारिमपुर में जिला पर्षद के अध्यक्ष अक्षयवर यादव और पूर्व विधायक हृदयानंद सिंह यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष राजरौशन यादव, संजय यादव ने मुसलिम भाइयों को ईद की बधाई दी है.

* हर जगह रही पुलिस की तैनाती

नमाज के दौरान जिले की सभी मसजिदों एवं ईदगाहों के आसपास पुलिस बल की तैनाती रही. पुलिस के जवान सुबह से शाम तक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अपनी ड्यूटी पर जमे रहे.

* युवकों ने जम कर फोड़े पटाखे

ब्रह्मपुर (बक्सर) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपुर बगेन रघुनाथपुर, धुन छपरा, सपही गांव में हर्षोल्लास के साथ ईद मनायी गयी. एकदूसरे से गले मिल कर मुसलिम भाइयों ने ईद की शुभकामनाएं दी. मुसलिम भाइयों के घरों में ईद के अवसर पर सेवइ, पुआ एवं अन्य व्यंजन बनायी गयी. ज्ञात हो कि वर्षो से इस क्षेत्र में हिंदूमुसलिम प्रेम स्नेह के साथ एक दूसरे के साथ मिल कर हर त्योहारों में सहयोग करते हैं. स्थानीय गांव में युवकों द्वारा जुलूस निकाली गयी और जम कर पटाखे फोड़े गये. वहीं प्रशासन द्वारा जगहजगह सतर्कता बरती गयी.

राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के बन्नी, खीरी, देवढ़िया, उत्तरी, मगरांव, सगरांव, बूढ़ाडीह खड़गपुरा में ईद के मौके पर सुबह नौ बजे मुसलिम भाइयों द्वारा ईद की नमाज पढ़ी गयी. इस दौरान मुसलिम भाइयों ने एकदूसरे के घर जाकर लोगों को ईद की बधाई दी. इस दौरान हिंदू भाइयों ने भी ईद के मौके पर उनके घर सेवइयां खाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया.

चौगाई प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के चैगाई सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ ईद मनायी. सुबह नौ बजे क्षेत्र के विभिन्न मसजिदों में नमाज अदा की गयी. उसके बाद लोग एकदूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी. सिमरी प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के मुसलिम इलाकों में ईद को लेकर उल्लास का माहौल था. सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद हिंदू मुसलिम समाज के लोगों ने एकदूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी. प्रशासन ईद के मौके पर काफी चुस्त दिखा.

* अकीदत के साथ मनी ईदउलफितर

डुमरांव : नगर के विभिन्न मुहल्लों में मुसलमान भाइयों ने ईदउलफितर अकीदत धूमधाम से मनायी गयी. लोगों ने ईदगाह, शाही मसजिद, जामा मसजिद, ठठेरी बाजार, शहीद मर्द, गौशाला रोड, काजी गली, पुराना थाना आदि छोटीबड़ी मसजिदों में नमाज अदा कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी. नगर की विभिन्न मसजिदों में पुलिसप्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

वहीं मसजिदों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था. ईदगाह में नमाज अदा को लेकर काफी चहलपहल रही. ईदगाह में स्थानीय विधायक सह सचेतक डॉ दाउद अली डीएसपी नुरूल हक ने एक साथ नमाज अदा की. इसके अलावा इस महान पर्व पर बड़ी संख्या में बच्चे, बड़े बुजुर्ग रंगबिरंगे परिधानों में सुसज्जित होकर सामूहिक नमाज अदा की .

* प्रशासन रहा मुस्तैद

ईद को लेकर शहर के चौकचौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रही. सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने दो घंटे तक स्टेट हाइवे पर वाहन परिचालन पर रोक लगा दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >