बक्सर : प्रभात खबर के तत्वावधान में आयोजित हो रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का ट्रायल किला मैदान में संपन्न हो गया. दूसरे दिन कुल चार लड़कों को ट्रायल में चुना गया, जिसमें गेंदबाजी व बल्लेबाजी दोनों के लिए ट्रायल में लड़के शामिल हुए. यह जानकारी देते हुए चयनकर्ता और बक्सर जिला क्रिकेट संघ के सचिव दुर्गा प्रसाद वर्मा व वरीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक फरह अंसारी ने बताया कि ट्रायल में कुछ खिलाड़ी नहीं आ पाये. क्योंकि भभुआ में जिले के खिलाड़ियों का एक मैच निर्धारित था.
कुछ खिलाड़ियों को चयनित करने के लिए एक दिन और शिविर लगा कर अंतिम रूप से चयन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि चुने गये खिलाड़ियों के बीच आपसी मैच कराकर अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची बक्सर जिले के लिए जारी की जायेगी. आयोजित दूसरे दिन के ट्रायल में आठवीं कक्षा के एक बच्चे ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ कमियों के कारण उसका चयन नहीं हो सका. दोनों चयन कर्ताओं ने अगले वर्ष तैयारी के साथ टूर्नामेंट के ट्रायल में फिर से शामिल होने और चयन का का आश्वासन दिया.
