संदिग्ध स्थिति में प्लेटफॉर्म पर घूमते दो लोग गिरफ्तार

बक्सर : रेलवे प्लेटफॉर्म पर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए जीआरपी पुलिस ने अभियान के तहत सोमवार को रेलवे कानून के उल्लंघन में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को दो लोग प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट लिये इधर-उधर घूम रहे थे. संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों […]

बक्सर : रेलवे प्लेटफॉर्म पर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए जीआरपी पुलिस ने अभियान के तहत सोमवार को रेलवे कानून के उल्लंघन में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को दो लोग प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट लिये इधर-उधर घूम रहे थे. संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

महिला टिकट काउंटर की मांग : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर महिला टिकट काउंटर की सुविधा नहीं रहने से महिला यात्रियों को काफी परेशानी ङोलनी पड़ रही है. महिला यात्रियों ने बताया कि लंबे समय से महिला टिकट काउंटर की सुविधा की मांग उठ रही है, लेकिन विभाग इसे नजरअंदाज कर रहा है, जिससे महिला यात्रियों में विभाग के प्रति असंतोष की भावना है.

महिला यात्री हिंगमणी आशा देवी आदि ने बताया कि पूर्व डीआरएम एलएम झा ने महिलाओं को टिकट काउंटर के साइड से टिकट लेने की बात कही थी, लेकिन वर्तमान समय में महिलाओं को जब साइड से टिकट लेना होता है, तब पुरुष यात्री इसका विरोध करते हैं. ऐसे में इसे लेकर आपस में कहासुनी हो जाती है. महिलाओं ने विभाग से महिला टिकट काउंटर सुविधा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >