अब तक नहीं हुई मूर्ति बरामद
बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरिया गांव स्थित एक मंदिर से राधा-कृष्ण की चोरी हुई प्राचीन मूर्ति की बरामदगी अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस के पकड़ से चोर अभी भी बाहर हैं.
पुलिस मूर्ति की बरामदगी के लिए देर शाम तक छापेमारी करती रही. फिर भी कहीं कुछ पता नहीं चला. थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मूर्ति की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. प्राचीन मूर्ति होने के कारण मूर्ति काफी कीमती बतायी जा रहा है. इधर, घटना को लेकर गांव में भी कई तहर की चर्चाएं चल रही हैं.
उल्लेखनीय है कि मझरिया गांव के ठाकुर बाड़ी मंदिर से चोरों ने मंदिर से राधा-कृष्ण की प्राचीन मूर्ति और हनुमान जी की मूर्ति में लगी चांदी की आंख को चुरा कर फरार हो गये. इस मामले में पुलिस ने मंदिर के महंत राम सुदर्शन दास एवं सेवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. इस मामले में महंत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
