ब्रमह्पुर : योगियां कांड के सभी 23 आरोपितों के खिलाफ ब्रमह्पुर थाने की पुलिस ने चाजर्शीट दाखिल कर दिया. इसके साथ ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गयी.
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर में ब्रमह्पुर थाना क्षेत्र के योगियां गांव में लोहरी खेलने के क्रम में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घटना के बाद पुलिस को यथा स्थिति को नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. जबकि कई लोगों ने आत्मसमर्पण किया है.
