डुमरांव : प्रखंड के नया भोजपुर स्थित हिंदी मध्य विद्यालय परिसर में भवन निर्माण को लेकर हो रहे नींव खुदाई के दौरान सुरंग मिलने से अफरातफरी मच गयी. सुरंग को देखने के लिए देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.
इसकी सूचना मिलते ही नया भोजपुर ओपी थाना प्रभारी देवानंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच़े बताया जाता है कि 12 वीं सदी में नया भोजपुर में राजा भोज ने ऐतिहासिक किले का निर्माण कराया था़ राजाभोज के बाद राजा परवल सिंह उर्फ बख्तियार मोहम्मद उस किले में रहने लगे, जिसको लेकर राजाओं का गढ़ मानें जाने लगा.
राजाओं के दौर गुजरने के बाद यह ऐतिहासिक किला जीर्ण-शीर्ण होकर ढहने लगा. बुधवार को स्कूल में सर्व शिक्षा अभियान के तहत 40 लाख की लागत से भवन निर्माण कराना है, जिसको लेकर नींव की खुदाई मजदूरों द्वारा चल रही थी कि छह फीट नीचे सुरंग मिला.
