ट्रेन से कट कर मौत

बक्सर : मंगलवार की देर रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी युवक को रेल पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना के बारे जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष राम प्रबुद्ध यादव […]

बक्सर : मंगलवार की देर रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी युवक को रेल पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी, जहां उसकी मौत हो गयी.
घटना के बारे जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष राम प्रबुद्ध यादव ने बताया कि उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के बूढ़नपुर निवासी बटरू के पुत्र अजीत कुमार स्थानीय मुनीम चौक स्थित किसी दुकान में काम करता था. मंगलवार की रात युवक अपने घर के लिए स्टेशन पहुंचा हुआ था. तभी अप लाइन पर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया.मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी, जिसके बाद जीआरपी ने घायल युवक को सदर अस्पताल ले गयी. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >