बक्सर में युवक की गोली मार कर हत्या

बक्सर/इटाढ़ी : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के परासी गांव के 20 वर्षीय युवक धन्नू सिंह की बीती रात घर के सामने ही हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने गले के ठीक नीचे सटा कर गोली मारी, जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. […]

बक्सर/इटाढ़ी : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के परासी गांव के 20 वर्षीय युवक धन्नू सिंह की बीती रात घर के सामने ही हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने गले के ठीक नीचे सटा कर गोली मारी, जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. हत्या के संबंध में मृतक के बड़े भाई श्रीकांत सिंह ने बताया कि धन्नू क्रिकेट खेलने धनसोई गया था. वहां, से शाम में जब वह मोटरसाइकिल से लौटा, तो घर के पास ही किसी ने गोली मार दी. गोली की आवाज सुन कर घर के लोग दौड़ कर जब बाहर आये, तो धन्नू को खून से लथपथ देखा.
शाम साढ़े छह-सात बजे यह घटना हुई, जिसके कारण घर के आसपास अंधेरा था और किसी ने हत्यारे को नहीं देखा. परिवारवालों का कहना है कि उनके परिवार से किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी और ना ही कोई विवाद था. इस कारण हत्यारों के बारे में कोई शंका किसी पर नहीं की जा सकती. परिवारवालों ने बताया कि कोई जमीन का झगड़ा भी किसी से नहीं है, जिसके कारण किसी पर शंका की जाये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >