लावारिस बच्ची को जीआरपी ने परिजनों के पास भेजा

बक्सर : रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने दिल्ली जानेवाली विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से 10 वर्षीया बच्ची को परिजनों के पास भेज दिया. जीआरपी थानाध्यक्ष राम प्रबोध यादव ने बताया कि हुगली के बर्धमान निवासी राजन कुमार की 10 वर्षीया बच्ची शिवली कुमारी घर से भटक कर विभूति एक्सप्रेस से बक्सर पहुंच […]

बक्सर : रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने दिल्ली जानेवाली विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से 10 वर्षीया बच्ची को परिजनों के पास भेज दिया. जीआरपी थानाध्यक्ष राम प्रबोध यादव ने बताया कि हुगली के बर्धमान निवासी राजन कुमार की 10 वर्षीया बच्ची शिवली कुमारी घर से भटक कर विभूति एक्सप्रेस से बक्सर पहुंच गयी थी.
इसी दौरान पुलिस की नजर बच्ची पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को अपने हिरासत में लेकर परिजनों को सूचना भेज दी है और बच्ची को वर्धमान की ओर जानेवाली पुलिस को सौंप भी दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >