रेलवे पुल के नीचे जमा है नाली का पानी

पानी जमा रहने की वजह से दिन भर लगा रहता है जाम फोटो 7संवाददाता, जहानाबाद (सदर)अरवल मोड़ के समीप जहानाबाद-अरवल पथ पर स्थित रेलवे पुल के नीचे नाली का पानी जमा है. इसके कारण लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को रेलवे पुल के नीचे नाली का पानी जमा होने […]

पानी जमा रहने की वजह से दिन भर लगा रहता है जाम फोटो 7संवाददाता, जहानाबाद (सदर)अरवल मोड़ के समीप जहानाबाद-अरवल पथ पर स्थित रेलवे पुल के नीचे नाली का पानी जमा है. इसके कारण लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को रेलवे पुल के नीचे नाली का पानी जमा होने के कारण पुल के नीचे दिन भर जाम लगता रहा. रेलवे पुल में जाम लगते ही अरवल मोड़ के समीप ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गयी तथा अरवल मोड़ से उत्तर में फिदा हुसैन रोड तथा दक्षिण में अस्पताल मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही. वहीं, रेलवे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जाम इस कदर लगा कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. रेलवे पुल के नीचे जमा पानी और ऊपर से लगा जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रेलवे पुल के नीचे जाम में फंसे लोगों को इस कनकनी में भी पानी का छींटा पड़ रहा था. रेलवे पुल के नीचे सुबह से जाम लगने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक अनवरत जारी रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >