जौहर दिखाने के लिए छात्रों का दल नालंदा रवाना

बक्सर : तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जिले के छात्र-छात्राओं का दल नालंदा जिले के लिए रवाना हो गया. जिलाधिकारी रमन कुमार ने छात्र-छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इसके पूर्व डीएम ने छात्र-छात्राओं को नालंदा की भगौलिक स्थिति की जानकारी दी. […]

बक्सर : तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जिले के छात्र-छात्राओं का दल नालंदा जिले के लिए रवाना हो गया. जिलाधिकारी रमन कुमार ने छात्र-छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

इसके पूर्व डीएम ने छात्र-छात्राओं को नालंदा की भगौलिक स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने हैप्पी जर्नी के लिए कुछ टिप्स दिये. वरीय उप समाहर्ता सह डीपीआरओ कुमारी अनुपमा सिंह ने छात्र-छात्राओं को शिक्षिकों की बात मनाने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का कौशल दिखा कर बक्सर का नाम रोशन करेंगे.
छात्र-छात्राओं को शिक्षक कमल किशोर और एक अन्य शिक्षिका के नेतृत्व में रवाना किया गया. रवाना होने के समय छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित थे. उल्लेखनीय है कि पिछले 26 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें नाटक, संगीत, चक्षुष समेत अन्य विधा में प्रथम आये छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था. नालंदा में आगामी 6, 7 एवं 8 दिसंबर को प्रतियोगिता आयोजित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >