ब्रहम्पुर(बक्सर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के रहथुआ गांव में पिता व पुत्र के बीच संपत्ति बंटवारे के मामलों को लेकर जम कर मारपीट हुई. स्थानीय लोगों की पहल पर पिता व पुत्र को शांत कराया गया. परंतु, पुत्र ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने में पहुंच पिता के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
जानकारी के मुताबिक बुधवार को रहथुआ गांव के गणोश चौबे और उनका पुत्र संतोष चौबे के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद छिड़ गया. हल्का विवाद थोड़े ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया. इसके फलस्वरूप पिता गणोश चौबे और पुत्र संतोष चौबे आपस में भिड़ गये.
दोनों को स्थानीय लोगों ने समझा-बुझा कर शांत किया. पुत्र ने अपने पिता के विरुद्ध थाने में प्राथमिक दर्ज करायी. इस पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
