बक्सर में गोवर्धन पूजा की तैयारी के दौरान विवाद, फायरिंग
ब्रह्मपुर (बक्सर). ब्रह्मपुर थाने के योगिया गांव में गुरुवार की रात आठ बजे गोवर्धन पूजा की तैयारी करनेवाले एक समूह पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जम कर गोलीबारी की, जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी.
वहीं, छह लोग घायल हो गये. इनमें से तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना में एक गाय भी जख्मी हुई है. मृतकों के परिजनों ने गांव के ही 24 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी.
इनमें से आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके अलावा पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. घटना के बाद एसपी जयंत कांत ने एसआइ रवींद्र कुमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, योगिया गांव में गुरुवार की रात करीब आठ बजे गांव के युवकों द्वारा गोवर्धन पूजा की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच शराब के नशे में धुत गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडा भांज रहे युवकों के विरोध में अपशब्द कहा. इसके बाद मामला बढ़ गया.
बिहार के बाहर भी होने हैं कार्यक्रम
मंत्री जी ने गुजरात के सूरत या बापी का छठ घाट, महाराष्ट्र के जूहू बीच या सर मडयालैंड छठ घाट, दिल्ली के यमुनापार या सरिता बिहार छठ घाट, आंध्र प्रदेश के हैदराबाद स्थित छठ घाट, झारखंड में धनबाद या झरिया का छठ घाट, पश्चिम बंगाल के हावड़ा का छठ घाट, यूपी के गोरखपुर या बनारस छठ घाट पर भजन संध्या आयोजित कराने की संभावना पर भी निर्णय लेने का टास्क विभाग को दिया है.
इसके लिए उन्होंने अपने स्तर से प्रत्येक जगहों के लिए तीन-तीन लाख रुपये का बजट भी निर्धारित किया है. मंत्री जी के इस आदेश से विभाग परेशान है.
