बक्सर : नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर बक्सर जिला भाजपा इकाई ने रविवार को बैठक कर हर्ष व्यक्त किया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह ने की.
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी के अगुवाई में भाजपा का प्रदर्शन चुनाव में बेजोड़ होगा. बैठक में रामकुमार सिंह, विनोद कुमार चौबे, डॉ सरोज कुमार चौबे, ज्ञानेश्वर प्रसाद ज्ञान, प्रो सच्चिदानंद सिन्हा, संत सिंह, राजीव रंजन सिंह, रामाशंकर पाठक, जगदीश राम, मुरारी राय, मुकेश पांडेय, माधुरी कुंवर, विद्यापति पांडेय, चंदा पांडेय, नंद जी सिंह, राजाराम पांडेय, श्यामलाल कुशवाहा, जयप्रकाश राय, विश्वनाथ राम, धनंजय राय, दिलीप वर्मा, राणा प्रताप सिंह, सुखदेव राय, भरत प्रधान समेत अन्य उपस्थित थ़े
