बक्सर : जिले में अब तक गायब युवतियों के बारे में फाइलों को खंगाला जा रहा है. साथ ही अन्य जिलों से गायब युवती और लड़कियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. पुलिस को लग रहा है कि जिले में अब तक गायब किसी लड़की में से यह युवती का शव है. पुलिस जिले के सभी थानों से अब तक गायब लड़कियों की सूची मांगी है. ताकि युवती की पहचान हो सके. बक्सर पुलिस अन्य जिले के पुलिस से इस मामले को लेकर संपर्क कर रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो जिले में अब तक एक थाना में कम से कम सैकड़ों लड़कियां गायब होने और अपहरण का मामला दर्ज है.
खंगाली जा रहीं गायब महिलाओं की फाइलें
बक्सर : जिले में अब तक गायब युवतियों के बारे में फाइलों को खंगाला जा रहा है. साथ ही अन्य जिलों से गायब युवती और लड़कियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. पुलिस को लग रहा है कि जिले में अब तक गायब किसी लड़की में से यह युवती का शव है. पुलिस जिले […]

पुलिस सभी लड़कियों की तस्वीर और उनके परिजनों से संपर्क कर रही है. ताकि पहले युवती की पहचान हो सके. इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर खुलासा कर सके. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि अब तक गायब सभी महिलाओं के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. पहली प्राथमिकता है युवती की पहचान. बहुत जल्द पुलिस पहचान कर लेगी और पूरे मामले का खुलासा भी कर लेगी.
फांसी का सजायाफ्ता बंद है बक्सर जेल में
बक्सर कोर्ट .20 सितंबर 2019 को आरा कोर्ट से दुष्कर्म एवं हत्या के दोषी को बक्सर जेल में लाया गया. भोजपुर जिले के बड़हरा थाना के बिनगांव का रहने वाला बलवंत सिंह को न्यायालय ने दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में दोषी पाया था.
लगभग 25 -26 वर्षीय अभियुक्त ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद क्रूर तरीके से हत्या कर दी थी. न्यायालय ने अभियुक्त के अपराध को रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए फांसी पर तब तक लटकाने का आदेश सुनाया जब तक उसकी मौत ना हो जाए .अभियुक्त पर हत्या एवं अन्य कई दफा है लगाई गई थी जिसमें पास्को की दफा भी दर्ज थी .
कड़ी सुरक्षा में अभियुक्त को आरा से जेल से बक्सर सेंट्रल जेल मैं 20 सितंबर को स्थानांतरित कर दिया गया जहां अभियुक्त को कड़ी सुरक्षा एवं निगरानी में रखा गया है.