डुमरांव : डुमरांव थाना क्षेत्र के खलवाइनार मुख्य पथ के समीप अनुमंडलस्तरीय खाद बीज गोदाम का ताला तोड़ चोरों ने लाखों रुपये के सामान को गायब कर दिया. घटना मंगलवार की रात की बतायी जाती है. बुधवार को जब कर्मचारी खाद के बोरे लाने गोदाम पर पहुंचे तो ताला टूटा देख दंग रह गये. कर्मचारियों ने इसकी सूचना एजेंसी मालिक को दी.
गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया 350 बोरा गेहूं का बीज
डुमरांव : डुमरांव थाना क्षेत्र के खलवाइनार मुख्य पथ के समीप अनुमंडलस्तरीय खाद बीज गोदाम का ताला तोड़ चोरों ने लाखों रुपये के सामान को गायब कर दिया. घटना मंगलवार की रात की बतायी जाती है. बुधवार को जब कर्मचारी खाद के बोरे लाने गोदाम पर पहुंचे तो ताला टूटा देख दंग रह गये. कर्मचारियों […]

सूचना पाकर एजेंसी धारक के परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. परिजन गोदाम पहुंचे और बड़ी तादाद में बोरे गायब देख इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया जाता है कि चहारदीवारी फांद चोरों का गिरोह अंदर पहुंचा और गोदाम का ताला तोड़ गोदाम में रखे गये कीमती खाद व गेहूं के बीजों से भरे बोरों की चोरी कर ली.
परिजनों के अनुसार, बताया जाता है कि गेहूं बीज के 2963 बी मार्का के करीब 300 बोरा, 502 मार्का के करीब 55 बोरा और डीएपी खाद के करीब 60 बोरा गायब होने का अनुमान है, जिसकी कीमत लाखों में बतायी जाती है. हालांकि गायब बोरे का मिलान किया जा रहा है.
परिजनों ने बताया कि मेसर्स विजयशंकर प्रसाद के नाम से डिस्ट्रिक्ट डीलरशिप लिया गया है. ग्राहकों की सुविधा को लेकर डुमरांव अनुमंडल स्तर पर एक गोदाम खलवाइनार के समीप खोला गया था, जहां से सात प्रखंडों के ग्राहक आसानी से सामान को ले जाते थे. पीड़ित ने इस मामले में डुमरांव थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.