परिवार नियोजन के लिए जागरूक करेंगी आशा

डुमरांव : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आशा फैसिलेटर एवं आशा का उन्मुखीकरण परिवार नियोजन साधनों के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता का प्रशिक्षण देकर इसकी शुरुआत की गयी. इसकी अध्यक्षता डॉ आरबी प्रसाद ने की. राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के निर्देश पर कहा गया है कि छठ एवं दीपावली पर्व पर प्रवासियों का आगमन […]

डुमरांव : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आशा फैसिलेटर एवं आशा का उन्मुखीकरण परिवार नियोजन साधनों के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता का प्रशिक्षण देकर इसकी शुरुआत की गयी. इसकी अध्यक्षता डॉ आरबी प्रसाद ने की. राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के निर्देश पर कहा गया है कि छठ एवं दीपावली पर्व पर प्रवासियों का आगमन घर होता है.

इसे ध्यान में रखते हुए बाहर से आये प्रवासी को परिवार नियोजन के लाभ एवं विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी साधनों के बारे में जागरूक किया जायेगा. इसकी जिम्मेदारी आशा फैसिलेटर एवं आशा की होगी. इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रबंधक केयर अभिषेक राय, बीसीएम मो तस्लीम, स्वास्थ्य प्रबंधक रविरंजन सिन्हा, बीएमडीइ उमेश कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >