पूर्वा एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने किया पथराव

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के बिहिया-बनाही स्टेशन के बीच शरारती तत्वों ने मंगलवार की शाम पूर्वा एक्सप्रेस पथराव किया, जिससे इंजन का कांच टूट गया. घटना को लेकर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. पथराव किस लिये किया गया और किसने की. इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि इस घटना में किसी के जख्मी होने की […]

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के बिहिया-बनाही स्टेशन के बीच शरारती तत्वों ने मंगलवार की शाम पूर्वा एक्सप्रेस पथराव किया, जिससे इंजन का कांच टूट गया. घटना को लेकर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. पथराव किस लिये किया गया और किसने की. इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं मिली है. अचानक हुए पथराव से ड्राइवर दहशत में आ गया. ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी.

सूचना मिलते ही अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया. कंट्रोल ने इसकी सूचना बक्सर आरपीएफ को दी. सूचना मिलते ही बक्सर आरपीएफ के जवानों ने बिहिया-बनाही के बीच छापेमारी की, लेकिन पथराव के बाद अपराधी भागने में सफल रहे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए ट्रेन पर पथराव करने वाले लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम हावड़ा से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस बिहिया स्टेशन से आगे जैसे ही निकली कि शरारती तत्वों ने उसके इंजन पर पथराव कर दिया. जिसमें इंजन में लगे कांच का शीशा टूट गया. वहीं कई पत्थर इंजन के अंदर आ गया.
अचानक हुए पथराव के चलते ड्राइवर सहम गया. लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी. इसके बाद ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल को दिया. सूचना मिलते ही अधिकारियों ने इसकी सूचना बक्सर आरपीएफ पोस्ट को दी. जैसे ही ट्रेन बक्सर स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ के जवानों ने ड्राइवर से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली.
साथ ही बिहिया-बनाही स्टेशन के बीच शरारती तत्वों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी. सीनियर कमांडेंट वीसी मल्लिकार्जुना ने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन पर पथराव किसने और क्यों की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >