आपसी विवाद को लेकर मारी गोली, तीन जख्मी

बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के विश्वामित्र कॉलोनी में सोमवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने तीन लोगों को गोली मार दी. एक जख्मी के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. तीनों जख्मी युवक मझरियां गांव के रहने वाले रोशन सिंह, दीपक सिंह और ब्रजेश सिंह […]

बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के विश्वामित्र कॉलोनी में सोमवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने तीन लोगों को गोली मार दी. एक जख्मी के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. तीनों जख्मी युवक मझरियां गांव के रहने वाले रोशन सिंह, दीपक सिंह और ब्रजेश सिंह बताये जाते हैं. बताया जाता है कि मझरियां गांव के रहने वाले निशु सिंह अपना घर बनाकर गोलंबर के समीप रहते है और उनका भाई गोलू सिंह विदेश में रहता है.

सोमवार की शाम दोनों भाई निशु सिंह और गोलू सिंह में पैसे को लेकर विवाद हुआ, जिसमें गोलू सिंह ने अपने साथ कुश सिंह समेत कई युवकों को बक्सर बुलाया. कुश सिंह, रोशन सिंह, ब्रजेश सिंह, दीपक सिंह को देखकर निशु सिंह ने गोली चलानी शुरू कर दी. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >