आपसी विवाद में तो नहीं मारी गयी बीडीसी सदस्य को गोली

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभुवर पुल की समीप हुई बीडीसी की हत्या में पुलिस उलझ गयी है. हालांकि घटनास्थल पर पहुंचे एसपी व डीएसपी मिले साक्ष्य के आधार पर जांच में जुट गये हैं. पुलिस हत्या के मामले को लेकर गंभीर है. पुलिस को शक है कि कहीं बीडीसी की हत्या आपसी विवाद […]

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभुवर पुल की समीप हुई बीडीसी की हत्या में पुलिस उलझ गयी है. हालांकि घटनास्थल पर पहुंचे एसपी व डीएसपी मिले साक्ष्य के आधार पर जांच में जुट गये हैं. पुलिस हत्या के मामले को लेकर गंभीर है. पुलिस को शक है कि कहीं बीडीसी की हत्या आपसी विवाद में तो नहीं की गयी है. पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

वही सूत्रों की माने तो कुछ दिन पहले ही गांव में दो पक्ष भिड़ गये थे, जिसमें एक पक्ष ने इटाढ़ी थाने में मामला दर्ज कराया था. इसी बात को लेकर किसी ने गांव में खबर फैला दी कि बीडीसी पिंटू कुमार सिंह ने जान-बूझकर मामला दर्ज कराया है. इसी बात को लेकर विपक्षी भड़क गये थे और बीडीसी पिंटू कुमार से प्रतिशोध लेने के फिराक में लगे थे. घटना के बाद विपक्ष के लोगों की खोज में भी पुलिस जुट गयी है. वहीं लोगों का कहना है कि बीडीसी की हत्या ठेकेदारी को लेकर की गयी है.
वह जेल में ठेकेदारी का काम करता था. उसका ठेकेदारी को लेकर भी दूसरे ठेकेदार से विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर उसकी हत्या की गयी है. सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि दो मामले सामने आ रहे हैं. दोनों पर पुलिस जांच कर रही है. हत्या में कुछ गांव के लोगों का भी नाम सामने आया है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. वहीं गांव के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस अपराधियों को जल्द नहीं पकड़ती है तो पूरे शहर में आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >