बक्सर : आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई करनी शुरू कर दिया है. प्रशासन ने भाजपा नेता विश्वनाथ राम के खिलाफ नगर थाना में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार नगर पर्षद के कार्यपालक अभियंता रोहित कुमार सोमवार को बाइपास रोड में गश्ती कर रहे थे.
आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
बक्सर : आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई करनी शुरू कर दिया है. प्रशासन ने भाजपा नेता विश्वनाथ राम के खिलाफ नगर थाना में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार नगर पर्षद के कार्यपालक अभियंता रोहित कुमार सोमवार को […]

इसी बीच उन्होंने देखा कि एक स्कॉर्पियो पर बीजेपी का बैनर लगा हुआ है. स्कॉर्पियो में बैठे विश्वनाथ राम से जब पूछताछ की गयी तो वे जवाब नहीं दे पाये. इसके बाद कार्यपालक अभियंता ने नगर थाना में बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
आज दिया जायेगा प्रशिक्षण
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को डीआरसीसी भवन में उड़नदस्ता बल, सेक्टर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्टैटिक ऑब्जर्वर समेत चुनाव से संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
दलित महादलित टोलों को किया जा रहा चिह्नित
चुनाव के मद्देनजर आयोग की नजर समाज के सबसे कमजोर तबके मतदाताओं पर खास है. गांव-टोले के वैसे मतदाताओं को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है. जहां मतदाताओं को दबंगों द्वारा भय और दहशत के साये में मतदान से रोका जाता है या दबाव में किसी के पक्ष में मतदान किया जाता है.
लोकसभा चुनाव से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मतदाता टॉल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. यह टॉल फ्री नंबर 24 घंटे चालू रहेगा.
बेसिक फैसेलिटी हरहाल में हो बहाल
चौसा. आगामी 19 मई को होनेवाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कैंपस स्थित सभाकक्ष में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में मतदान केंद्र वाले ब्लॉक के सभी प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों के एचएम के साथ बैठक की गयी.
निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर एचएम बिजली, पेयजल, शौचालय और रेलिंग सहित रैंप का निर्माण करना सुनिश्चित करें और अगर चापाकल खराब हो तो उसे ठीक करवा लें तथा शौचालय की सफाई बेहतर होनी चाहिए.
बीडीओ के द्वारा मतदान केंद्र संख्या 212 से 286 तक के सभी बीएलओ को नये ईपिक कार्ड वितरण करते हुए कहा गया कि ब्लॉक में कुल 1741 नये ईपिक कार्ड का वितरण मतदाताओं को यथाशीघ्र करें तथा सभी हेडमास्टर से कहा कि आगामी 19 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अपने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को देखकर मतदान केंद्रों पर जाने वाली पोलिंग पार्टी के रास्तों, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, दरवाजा, खिड़की, बाउंड्रीवाल, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैप की व्यवस्था व वृद्धजनों की सिटिंग व्यवस्था आदि की व्यवस्था एक सप्ताह के भीतर करा लेने का निर्देश भी दिया गया.
इस दौरान बीईओ परमानंद कुमार,मास्टर ट्रेनर वीएस राय आदि के अलावे सभी एचएम उपस्थित रहे.