आचार संहिता की घंटी बजते ही बैनर पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू

बक्सर : आचार संहिता की घंटी बजते ही बाजारों में लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर उतारने में जिला प्रशासन जुट गयी है. रविवार को चुनाव आयोग के द्वारा आचार संहिता लागू करने के बाद जिला प्रशासन शहर के हर चौक-चौराहे पर लगे बैनर पोस्टर को हटाने में जुट गये. शहर के जमुना चौक, पीपी […]

बक्सर : आचार संहिता की घंटी बजते ही बाजारों में लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर उतारने में जिला प्रशासन जुट गयी है. रविवार को चुनाव आयोग के द्वारा आचार संहिता लागू करने के बाद जिला प्रशासन शहर के हर चौक-चौराहे पर लगे बैनर पोस्टर को हटाने में जुट गये.

शहर के जमुना चौक, पीपी रोड, मेन रोड, स्टेशन रोड, पुलिस चौकी एक आदि जगहों पर पोल एवं दीवारों पर लगे पोस्टर को हटाती देखी गयी. वहीं नगर पर्षद के कर्मचारी भी बैनर पोस्टर को हटाने में डटे रहे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का सरकारी भवनों पर बैनर पोस्टर नहीं लगाना है.
यदि किसी के द्वारा लगाया जाता है तो यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा. उन्होंने बताया कि निजी भवनों पर बैनर पोस्टर लगाने के लिए राजनीतिक दलों को भवन के मालिक से अनुमति लेनी होगी. यदि बिना अनुमति कोई निजी भवनों पर बैनर लगाता है तो यह आचार संहिता का भी उल्लंघन माना जायेगा. वहीं प्रखंड स्तर पर ही अधिकारियों के द्वारा सरकारी दीवारों एवं पोलो पर लगाये गये सरकारी बैनर पोस्टर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >