बस के धक्के से व्यवसायी की मौत

व्यवसायी स्कूटी से अपने घर लौट रहा था अरियांव डुमरांव : स्कूल बस के धक्के से एक व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना डुमरांव-अरियांव पथ स्थित ब्रम्ह स्थान के समीप मंगलवार की शाम चार बजे की बतायी जाती है. व्यवसायी की पहचान अरियांव गांव निवासी बुधन साह के रूप में हुई है. […]

व्यवसायी स्कूटी से अपने घर लौट रहा था अरियांव

डुमरांव : स्कूल बस के धक्के से एक व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना डुमरांव-अरियांव पथ स्थित ब्रम्ह स्थान के समीप मंगलवार की शाम चार बजे की बतायी जाती है. व्यवसायी की पहचान अरियांव गांव निवासी बुधन साह के रूप में हुई है. घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया.
बस लीजेंड स्कूल की बतायी जाती है. घटना के बाद बस चालक फरार हो गया. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, इसी दौरान रास्ते मे ही व्यवसायी की मौत हो गयी.
खबर पाकर मृतक की पत्नी पवधरिया देवी व पुत्र दीपू साह सहित अन्य लोग वहां पहुंचे, जहां शव देखते ही व्यवसायी की पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी. ग्रामीणों ने उसे होश में लाकर ढाढ़स बंधाया. खबर मिलते ही डुमरांव पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया.
परिजनों ने बताया कि मृतक व्यवसायी बुधन गांव में ही किराना दुकान का संचालन करते थे. मंगलवार को वह बक्सर अपने रिश्तेदार को देखने गये थे. घर लौटने के दौरान लीजेंड स्कूल के बसचालक ने व्यवसायी के वाहन में टक्कर मार दी, जहां उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष शिवनारायण राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >