उत्तर प्रदेश पुलिस से किया गया संपर्क

बक्सर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोचाढ़ी व अखौरीपुर गोला के पास रविवार की शाम छापेमारी कर जाइलो सवार उत्तरप्रदेश के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. जब्त जाइलो गाड़ी के नंबर प्लेट पर भारत सरकार दर्ज है. गिरफ्तार युवकों के पास से दो देसी रिवाल्वर, 16 कारतूस व एक लाख 19 हजार 200 […]

बक्सर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोचाढ़ी व अखौरीपुर गोला के पास रविवार की शाम छापेमारी कर जाइलो सवार उत्तरप्रदेश के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. जब्त जाइलो गाड़ी के नंबर प्लेट पर भारत सरकार दर्ज है.

गिरफ्तार युवकों के पास से दो देसी रिवाल्वर, 16 कारतूस व एक लाख 19 हजार 200 रुपये जब्त किये गये हैं. बक्सर पुलिस ने इनका आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस से संपर्क किया है.

एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीनों जाइलो से यूपी की सीमा से बिहार में प्रवेश कर रहे थे. अखौरीपुर गोला के पास तीनों युवक शराब दुकान से शराब खरीद कर सड़क किनारे खड़े होकर पी रहे थे. वाहनों की जांच कर रही पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो जाइलो सवार फरार होने लगे.

पुलिस ने पीछा कर कोचाढ़ी व अखौरीपुर गोला के पास तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जाइलो की तलाशी के दौरान कई नंबर प्लेट बरामद किया, जिस पर भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था. पुलिस नेजाइलो (यूपी65-6088) को जब्त कर लिया है.

एसपी ने बताया कि बनारस व गाजीपुर पुलिस से संपर्क कर गिरफ्तार युवकों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने राजपुर थाने के कोचाढ़ी गांव स्थित एक व्यक्ति के घर शादी में आने की बात बतायी थी, जो जांच में गलत निकला. छापामारी में डीएसपी डॉ मो शिब्ली नोमानी व मुफस्सिल के प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक राव सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >