घर में घुस कर विधवा से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर...

बक्सर : दबंगों द्वारा एक विधवा के साथ उसके घर में जबरदस्ती करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव सेजुड़ा है. पीड़िता ने इस संबंध में तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात महिला […]

बक्सर : दबंगों द्वारा एक विधवा के साथ उसके घर में जबरदस्ती करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव सेजुड़ा है. पीड़िता ने इस संबंध में तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात महिला घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाते हुए गांव के ही तीन व्यक्ति उसके घर में घुस कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे. महिला जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गयी.

महिला द्वारा हो-हल्ला मचाने पर उसका पुत्र मौके पर पहुंचा. पुत्र को आते देख तीनों आरोपित महिला के साथ मारपीट करते हुए मौके से चंपत हो गये. थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि महिला के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता ने अपने आवेदन में जिस तीन व्यक्ति का जिक्र किया है, उनकी तलाश की जा रही है. इस संबंध में महिला व उसके पुत्र से विशेष जानकारी ली गयी है. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपित गांव से फरार है. उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

इधर, गांव में घटी इस तरह की घटना के बाद लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है. स्थानीय लोगों की मांग है कि अगर इस तरह की घटना सही है तो समय रहते तीनों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. थानाध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी पूरी कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >