बक्सर : पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण की कवायद आये दिन सभी इलाकों में काफी बड़े पैमाने पर की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर वन विभाग द्वारा पूर्व में लगाये गये वृक्षों की कटाई असामाजिक तत्वों द्वारा इन दिनों चरम पर है.
वर्षो पूर्व लगाये गये रेलवे लाइन व मुख्य सड़कों के दोनों किनारों पर लहलहाते हरे वृक्षों की अवैध कटाई के कारण आज हरियाली नहीं दिख पा रही है. वन विभाग की अनदेखी के कारण असामाजिक तत्व के लोग दिन में भी धड़ल्ले से हरे वृक्षों की कटाई कर रहे हैं. पर्यावरण सुरक्षा के लिए समाजसेवी अभिषेक सिंह, लालबाबू सिंह, संजय यादव, मंटु सिंह ने जिला प्रशासन से अविलंब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
