BSEB Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में 2.4 फीसदी की गिरावट, द्वितीय श्रेणी में पास करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा
Copied link
BSEB Bihar Board 12th Result 2021 LIVE, Bihar Board BSEB 10th, 12th Result 2021 Date, Sarkari Result 2021 Live News Updates, BSEB Intermediate Result 2021 Date: बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है. होली से पहले ही आज रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल तीनों संकाय में बेटियों ने कमाल किया है. विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में छात्राएं टॉपर बनी हैं. इंटर का परिणाम आप onlinebseb.in और biharboardonline.gov.in पर अपना रॉल नंबर और रॉल कोड डालकर देख सकते हैं. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की लाइव अपडेट के लिए बनें रहे Prabhatkhabar.com के साथ
11:04 PM. 26 Mar 2111:04 PM. 26 Mar
Bihar Board interResult: रिजल्ट जारी कर बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास
लगातार तीन वर्षों से देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया. वर्ष 2019 में 30 मार्च, 2020 में 24 मार्च व 2021 में 26 मार्च को रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया है. इस वर्ष इंटरमीडिएट रिजल्ट न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में रिकॉर्ड समय के अंदर सबसे पहले प्रकाशित किया गया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
11:04 PM. 26 Mar 2111:04 PM. 26 Mar
BSEB Inter Result 2021: इंटर रिजल्ट 2021 की खास बातें
इंटर रिजल्ट 2021 में प्रथम श्रेणी में 3,61,597 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5,42,993 विद्यार्थी जबकि तृतीय श्रेणी में 1,41, 352 विद्यार्थी सफल हुए हैं. इस साल कुल 78.04 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं. गौरतलब है कि इस बार कुल 13,40, 267 विद्यार्थी इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे.
11:04 PM. 26 Mar 2111:04 PM. 26 Mar
BSEB Inter Result 2021: इंटर परीक्षा में कुल 78.04 फीसदी पास
इंटर परीक्षा में इस बार कुल 78.04 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में छात्राओं ने बाजी मारी है. आर्ट्स में मधु भारती, कॉमर्स में सुगंधा कुमारी और साइंस में सोनाली कुमारी टॉपर रही हैं. आर्ट्स में मधु भारती के साथ सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कैलाश कुमार ने भी टॉप किया है.
11:04 PM. 26 Mar 2111:04 PM. 26 Mar
BSEB Inter Result 2021: कैसा रहा इस बार का रिजल्ट?
इंटर परीक्षा 2021 का रिजल्ट आ गया है. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस बार कला में 77.99 %, कॉमर्स में 91.48% और साइंस में 76.28% छात्र-छात्राओं ने पास किया है. तीनों संकाय में बेटियां ने टॉप किया है.
11:04 PM. 26 Mar 2111:04 PM. 26 Mar
BSEB 12th Result 2021: बिहार इंटर के टॉपर्स का नाम क्या है
बिहार बोर्ड इंटर के तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य, कला संकाय के टॉप पांच छात्र-छात्रों के नाम आप निम्न फाइल में देख सकते हैं.
11:04 PM. 26 Mar 2111:04 PM. 26 Mar
BSEB 12th Result 2021: इंटर रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी
इंतजार खत्म हुआ. बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट का ऐलान किया. इस साल इंटर रिजल्ट में बेटियों ने कमाल किया है. तीनों संकाय में लड़कियां ही टॉपर है. विज्ञान में नालंदा की सोनाली टॉपर, वाणिज्य में सुगंधा कुमारी और कला संकाय में मधु भारती व कैलाश सयुंक्त रूप से टॉपर चुने गए हैं.
11:04 PM. 26 Mar 2111:04 PM. 26 Mar
BSEB 12th Result 2021: इंटर रिजल्ट के लिए बस कुछ मिनट इंतजार
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट बस कुछ मिनट में जारी हो जाएगा. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आ चुके हैं.
11:04 PM. 26 Mar 2111:04 PM. 26 Mar
BSEB 12th Result 2021: थोड़ी देऱ में प्रेस कॉन्फ्रेंस
तीन बजे गए हैं और अब बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होगा. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करेंगे और महत्वपूर्ण आंकड़े बताएंगे.
11:04 PM. 26 Mar 2111:04 PM. 26 Mar
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड बनाएगा रिकॉर्ड
इस बार बिहार बोर्ड पूरे देश में सबसे पहले 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट देने वाला बोर्ड बन जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि सीबीएसई और आइसीएसई सहित कई राज्यों के बोर्ड अभी रिजल्ट जारी करना तो दूर, परीक्षा भी नहीं ले पाए हैं. कुछ साल पहले तक बिहार में भी इंटर का रिजल्ट मई से जून के बीच आता था. बीते साल 24 मार्च को रिजल्ट जारी किया गया था.
7:54 PM. 26 Mar 217:54 PM. 26 Mar
Bihar Board Inter Result: कहां होगी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा, पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में होगी. शिक्षा मंत्री तीन बजे परिणाम जारी करेंगे. इस मौके पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे.onlinebseb.in या biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर रिजल्ट देख सकते हैं.
7:54 PM. 26 Mar 217:54 PM. 26 Mar
BSEB Website:बिहार बोर्ड का वेबसाइट ना खुले तो क्या करें?
बता दें कि जब बड़ी संख्या में लोग एक साथ एक ही वेबसाइट को ओपेन करते हैं तो वैसे में वो वेबसाइट स्लो हो जाता है या ओपेन ही नहीं होता. तो ऐसे में आप एसएमएस के जरिए इंटर का रिजल्ट देख सकते हैं.या फिर धैर्य बनाएं रखें. थोड़ी देर में बीएसईबी का वेबसाइट ओपेन होगा तो आप अपना रिजल्ट देख लें.
7:54 PM. 26 Mar 217:54 PM. 26 Mar
Inter Result: इंटर रिजल्ट से पहले बढ़ी छात्रों की धुकधुकी
इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के रिजल्ट का काउंटडाइन शुरू होने के साथ ही इस बार परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के दिल की धुकधुकी बढ़ गई है. कई लोगों ने मंदिर जाकर बेहतर रिजल्ट की कामना की है. बता दें कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का रिजल्ट आज 3 बजे जारी होगा.
7:54 PM. 26 Mar 217:54 PM. 26 Mar
BSEB Inter Passing Marks: इंटर में पास होने के लिए कितना नंबर जरूरी?
बिहार बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम 33 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है. इससे कम नंबर पाने विद्यार्थी फेल घोषित किए जाएंगे. अगर कोई भी विद्यार्थी एक से दो विषय में पास नहीं होता है, तो उसे इस वर्ष पास होने के लिए से कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा. अगर कोई छात्र एक या दो अंक से फेल होता है तो उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास किया जाता है.
7:54 PM. 26 Mar 217:54 PM. 26 Mar
Bihar Board Inter Grace Marks: ग्रेस मार्क्स का सिस्टम क्या है
अगर कोई छात्र या छात्रा एक-दो विषय में न्यनतम पासिंग मार्क्स से कुछ अंक कम रह जाता है तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स देकर भी पास करता है. गत वर्ष 2020 में 10वीं और 12वीं (Inter) मिलाकर करीब 2.14 लाख छोत्रों को ग्रेस मार्क्स देकर पास किया गया था. इस बार ग्रेस मार्क्स ज्यादा दिए जाने के आसार हैं क्योंकि बीते साल कोरोना संकट के कारण स्कूलों में पढ़ाई नहीं पायी थी.
7:54 PM. 26 Mar 217:54 PM. 26 Mar
Inter ka Result: ये गलती की तो नहीं देख पाएंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट देखने के लिए बहुत जरूरी है कि आपके पास एडमिट कार्ड हो. सही सही रौल नंबर और रौलकोड डालने के बाद दो अंकों का जोड़ आता है जिसे जोड़ कर लिखना बेहद जरूरी है. अगर आप रौल नंबर या रौलकोड या जोड़ की संख्या गलत डालेंगे तो रिजल्ट नहीं देख पाएंगे.
7:54 PM. 26 Mar 217:54 PM. 26 Mar
BSEB 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कहा देखें
बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आप निम्न वेबसाइट पर देख सकते हैं. रिजल्ट ओपेन होने में देर हो तो घबराना नहीं है. धैर्य बनाए रखें.
onlinebseb.in
bsebssresult.com
biharboardonline.bihar.gov.in
BSEB Bihar Board 12th Result 2021 LIVE Updates : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट थोड़ी देर में, ये गलती की तो नहीं देख पाएंगे अपना परिणाम
7:54 PM. 26 Mar 217:54 PM. 26 Mar
BSEB Inter Result: परीक्षा के बाद 40 दिनों के अंदर रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा खत्म होने के 40 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित किया जा रहा है. इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी और उसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन का काम भी तेजी के साथ पूरा किया गया. कई राज्यों में अब बोर्ड एग्जाम हुआ भी नहीं है और बिहार बोर्ड अब रिजल्ट देने वाला है.
7:54 PM. 26 Mar 217:54 PM. 26 Mar
BSEB Inter Result: इंटर रिजल्ट के लिए शिक्षा मंत्री ने साझा की जानकारी
7:54 PM. 26 Mar 217:54 PM. 26 Mar
Inter Result 2021 Live: मैट्रिक रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार
Bihar Board Inter Result 2021 Live Updates: गुरुवार को देर शाम तक इंतजार के बाद भी इंटर रिजल्ट प्रकाशित नहीं की गई. आज इंटर रिजल्ट आएगा. हालांकि मैट्रिक के परीक्षार्थियों को अभी इंतजार करना होगा. मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल के शुरू में प्रकाशित किए जाएंगे.
7:54 PM. 26 Mar 217:54 PM. 26 Mar
BSEB Bihar Board 12th Result 2021: आज इंटर रिजल्ट
बिहार में लाखों छात्रों का इंतजार आज दोपहर बाद खत्म होगा. शुक्रवार दोपहर तीन बजे इंटर परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी परीक्षाफल जारी करेंगे. इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर मौजूद रहेंगे.
3:21 AM. 26 Mar 213:21 AM. 26 Mar
कल आएगा बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट
बीएसईबी बिहार बोर्ड 2021 की परीक्षा दे चुकें 30 लाख विद्यार्थियों को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. 25 मार्च 2021 को बीएसईबी की वेबसाइट क्रैश होने के बाद शाम को डाली गई 12वीं परीक्षा रिजल्ट का लिंक हटा दिया गया. अब 12वीं का परीक्षा परिणाम 26 मार्च 2021 को शाम 3 बजे जारी किया जाएगा . इसके बाद मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा 2021 के नतीजे जारी किए जाएंगे.
3:21 AM. 26 Mar 213:21 AM. 26 Mar
Bihar Board 12th Result 2021 इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
स्टेप 1: सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: अब रोल नंबर और रोल कोड सबमिट कर करना होगा.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब अपने रिजल्ट को चेक कर उसका प्रिंट ले सकेंगे.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
Bihar Board Inter Result: 26 को सकता है इंटर का रिजल्ट
आज दिन भर इंतजार जारी रहा लेकिन बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट (Inter Result 2021) जारी नहीं हुआ. विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक- सारी तैयारी हो चुकी है और पूरी संभावना है कि बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट शु्क्रवार (26 मार्च) को जारी कर दिया जाए.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
Bihar Board Inter Result: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट को लेकर गफलत
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का लिंक गुरुवार शाम आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in पर एक्टिव हुआ. फिर यह खबर फैल गई कि रिजल्ट जारी हो गया है. लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल कोड, रोल नंबर व व्यू का ऑप्शन दिखाई दे रहा था. सभी लोग रॉल नंबर और रॉलकोड डालने लगे मगर रिजल्ट नहीं दिखा. बताया जा रहा है कि यह वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करने और उसे चेक करके देखे जाने की प्रक्रिया का एक हिस्सा था.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
Inter Result 2021: 2020 में कितने छात्रों को मिली थी फर्स्ट डिविजन
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 के आर्ट्स में कुल 1,75,017 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन में, 2,86,454 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन में तथा 50,113 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन में पास हुए थे.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
बिहार में 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 2021 के परिणाम बहुत जल्द जारी किए जाएंगे. biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
Bihar Board result: बीते साल कौन था आर्ट्स का टॉपर
बीते साल यानि 2020 में इंटर आर्ट्स में बेतिया के महंत रामरूप गोस्वामी कॉलेज की छात्रा साक्षी कुमारी ने 474 अंक (95 फीसदी मार्क्स) लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था. इसके अलावा भी कई और नाम थे जो कम प्वाइंटस में थे लेकिन टॉपर्स की लिस्ट में शामिल थे.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
Inter Result 2021: इंटरमीडिएट रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू
बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है. आज या कल कभी भी 12वीं के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट जारी होने में अब बहुत अधिक देरी नहीं है.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
Inter Result 2021: इंटर में कौन करेगा टॉप? छात्र या छात्रा
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घड़ियां नजदीक आने के साथ ही अब इस सवाल पर चर्चा शुरू हो गयी है कि इस बार कौन टॉपर होगा. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स की चर्चा में ये कि छात्र या छात्रा कौन टॉप करेगा.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
बीते 4 साल में किस-किस दिन घोषित हुआ इंटर रिजल्ट
बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने पिछले साल इंटर का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया था. इसके 2019 में 30 मार्च , 2018 में 06 जून और साल 2017 में इंटर का रिजल्ट 30 मई को जारी किया गया था. पिछली साल की तरह इस बार भी रिजल्ट मार्च में आ रहा है. ध्यान रहे इंटर की परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई थी.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
Inter Result 2021: रिजल्ट की घोषणा की सूचना कैसे मिलेगी
बिहार बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से इंटर रिजल्ट 2021 को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है, इसलिए रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
Inter Result: इंटर में इस बार करीब 14 लाख परीक्षार्थी,कौन करेगा टॉप?
उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन समाप्त होने के बाद सभी क्षेत्रीय कार्यालय से इंटर टॉपर की कॉपियां मंगायी गयी थी. इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हुई थी. इस बार इंटर परीक्षा में 38 जिलों के 1,473 केंद्रों से 13,50,233 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 7,03,693 छात्र जबकि 6,46,540 छात्राएं थी. इंटर की परीक्षा एक से 13 फरवरी तक आयोजित की गयी थी. कॉपियों का मूल्यांकन पांच मार्च से 20 मार्च तक चला था. इसमें अधिकांश मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य 17 मार्च तक समाप्त हो गयी थी.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
Inter Result date: बिहार बोर्ड बनाएगा रिकॉर्ड
ऐसा माना जा रहा है कि इस बार बिहार बोर्ड पूरे देश में सबसे पहले 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट देने वाला बोर्ड बन जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि सीबीएसई और आइसीएसई सहित कई राज्यों के बोर्ड अभी रिजल्ट जारी करना तो दूर, परीक्षा भी नहीं ले पाए हैं. कुछ साल पहले तक बिहार में भी इंटर का रिजल्ट मई से जून के बीच आता था.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
Inter Result 2021: बिहार बोर्ड अव्वल आने वाला है
इंटर रिजल्ट के बारे में बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं की है. लेकिन बोर्ड की तैयारी पूरी है और इस बार भी सभी बोर्ड में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर बिहार बोर्ड अव्वल आने वाला है.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
Bihar Board Inter Result 2021: कला और वाणिज्य में छात्राएं अव्वल!
बिहार बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार टॉपर्स की सूची में छात्रों को विज्ञान (पीसीएम) से ही उम्मीद है, जबकि कला और वाणिज्य में छात्राएं अव्वल आएंगी. ओवरऑल टॉपर्स सूची में छात्राओं का प्रभाव इस बार भी दिखेगा.
12:59 AM. 26 Mar 2112:59 AM. 26 Mar
How to Check Inter Result: इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
अब रोल नंबर और रोल कोड सबमिट कर करना होगा.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब अपने रिजल्ट को चेक कर उसका प्रिंट निकाल लें.
5:24 PM. 25 Mar 215:24 PM. 25 Mar
Inter Result 2021: एसएमएस और आईवीआरएस से भी देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद आप इस वेबसाइट पर अपना रॉल नंबर और रॉल कोड डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एसएमएस (SMS) और आईवीआरएस (IVRS) के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी. इसकी डीटेल बिहार बोर्ड जल्द ही जारी करेगा.
5:24 PM. 25 Mar 215:24 PM. 25 Mar
Inter Result 2021: कहां देखें इंटर का रिजल्ट
बिहार बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी करेगा. बिहार बोर्ड ये रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebseb.in और www.biharboardonline.gov.in पर रिजल्ट जारी करेगा.
Posted By: Utpal kant
मुख्य बातें
BSEB Bihar Board 12th Result 2021 LIVE, Bihar Board BSEB 10th, 12th Result 2021 Date, Sarkari Result 2021 Live News Updates, BSEB Intermediate Result 2021 Date: बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है. होली से पहले ही आज रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल तीनों संकाय में बेटियों ने कमाल किया है. विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में छात्राएं टॉपर बनी हैं. इंटर का परिणाम आप onlinebseb.in और biharboardonline.gov.in पर अपना रॉल नंबर और रॉल कोड डालकर देख सकते हैं. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की लाइव अपडेट के लिए बनें रहे Prabhatkhabar.com के साथ