Bihar Breaking News Live: वैशाली में हथियार के बल पर दुष्कर्म की कोशिश

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
2:12 PM. 13 Dec 22 2:12 PM. 13 Dec

वैशाली में हथियार के बल पर दुष्कर्म की कोशिश

वैशाली में हथियार के बल पर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक मनचले ने लड़की के घर में घुसकर हथियार के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की है.

2:12 PM. 13 Dec 22 2:12 PM. 13 Dec

मुजफ्फरपुर में बाघी राम मंदिर के पुजारी की हत्या

मुजफ्फरपुर में बाघी राम मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गयी है. मंदिर के पुजारी का शव पास के तालाब में तैरता मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2:12 PM. 13 Dec 22 2:12 PM. 13 Dec

लालू यादव की सेहत में सुधार, तेजस्वी यादव ने कहा-80 प्रतिशत किडनी कर रहा है काम

बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बताया कि उनके पिता की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. उनकी किडनी अब करीब 80 प्रतिशत तक काम कर रही है.

2:12 PM. 13 Dec 22 2:12 PM. 13 Dec

तेजस्वी को आगे करने पर बोले शाहनवाज हुसैन, जनता तय करेगी,सत्ता किसको मिलनी है

सीएम नीतीश के तेजस्वी को आगे करने पर बोले शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार की जनता तय करेगी कि सत्ता किसको मिलनी है. जेडीयू का क्या होगा और राजद का क्या होगा.

2:12 PM. 13 Dec 22 2:12 PM. 13 Dec

अररिया में युवक की हत्या पर भड़का आक्रोश, लोगों ने सड़क किया जाम

अररिया में युवक की हत्या पर आक्रोश भड़क गया है. लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. बताया जा रहा है कि किसी मामूली विवाद में युवक की हत्या की गयी है.

2:12 PM. 13 Dec 22 2:12 PM. 13 Dec

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में महागठबंधन की बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में जारी

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में महागठबंधन के घटक दलों की बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में जारी है. इसमें तेजस्वी यादव, जितनराम मांझी आदि नेता मौजूद करेंगे.

2:12 PM. 13 Dec 22 2:12 PM. 13 Dec

पटना के डाकबंगला चौराहे पर शिक्षक अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन शुरू

पटना के डाकबंगला चौराहे पर शिक्षक अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन शुरू. शिक्षक अभ्यर्थी विधानसभा का घेराव करने के लिए निकलें है. उनकी मांग है कि सरकार सातवें चरण के बहाली का नोटिफिकेशन जारी करे.

11:32 AM. 13 Dec 22 11:32 AM. 13 Dec

बेगुसराय में क्लास रूम में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

बेगुसराय में आठवी की छात्रा का शव क्लास रुम में फंदे से लटका मिला है. इसके साथ ही, सुसाइड नोट क्लास के बोर्ड पर लिखा था. छात्रा कल से लापता थी.

11:32 AM. 13 Dec 22 11:32 AM. 13 Dec

विधानसभा में BJP-CPIML हुई आमने-सामने, एक दूसरे के खिलाफ कर रहे हैं प्रदर्शन

बिहार विधानसभा में BJP-CPIML आमने-सामने हो गयी है. दोनों एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. ‍बीजेपी नीतीश कुमार और तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी कर रही है. वहीं CPIML केंद्र में बीजेपी की नीतियों के खिलाफ बिहार विधानसभा में उसे घेर रही है.

11:32 AM. 13 Dec 22 11:32 AM. 13 Dec

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर का बयान, तेजस्वी को ठग रहे हैं नीतीश कुमार

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर का बयान, तेजस्वी को ठग नीतीश कुमाररहे हैं. सात जन्म में सत्ता उनके हाथ में नहीं देंगे.

11:32 AM. 13 Dec 22 11:32 AM. 13 Dec

बिहार विधानसभा के बाहर बीजेपी के विधायक हाथों में बोर्ड लेकर शुरू किया प्रदर्शन

बिहार विधानसभा के बाहर बीजेपी के विधायक हाथों में बोर्ड लेकर शुरू प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बीजेपी नेता नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

11:32 AM. 13 Dec 22 11:32 AM. 13 Dec

बिहार विधानसभा के बाहर बीजेपी ने लगाए जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे

बिहार विधानसभा के बाहर बीजेपी ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे लगाकर सरकार को बता दिया है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र धमाकेदार होने वाला है. बीजेपी के रुख देखर लग रहा है कि सरकार के लिए विधानसभा में अपने प्रस्ताव रखना इतना आसान नहीं होगा.

11:32 AM. 13 Dec 22 11:32 AM. 13 Dec

बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार ने नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया

बिहार विधान परिषद के कॉरिडोर का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार के द्वारा किया गया. कॉरिडोर का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष, विप सभापति समेत कई मंत्री मौजूद रहे. विपक्ष के लोग भी रहे मौजूद.

11:32 AM. 13 Dec 22 11:32 AM. 13 Dec

विधानसभा का घेराव करेंगे शिक्षक अभ्यर्थी

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के आह्वान पर सातवें चरण के प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थी मांगों को लेकर विधानसभा मार्च करेंगे. प्राथमिक शिक्षक बहाली के नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर यह मार्च किया जायेगा. संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने बताया कि करीब चार सालों से शिक्षक अभ्यर्थी सीटेट, बीटेट पास कर सड़क पर आंदोलन को विवश हैं. संघ के द्वारा पिछले 38 दिनों से गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है.

11:32 AM. 13 Dec 22 11:32 AM. 13 Dec

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव केसरिया गमछा ओढ़कर पहुंचे विधानसभा

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव केसरिया गमछा ओढ़कर विधानसभा पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि विधानसभा का ये सत्र काफी हंगामे से भरा रहने की उम्मीद की जा रही है. विधानसभा में अब भाजपा के भी 78 विधायक हैं और राजद के भी 78 विधायक हैं. ऐसे में बीजेपी का उत्साह काफी बढ़ गया है.

11:32 AM. 13 Dec 22 11:32 AM. 13 Dec

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र के लिए नीतीश कुमार पहुंचे सदन

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र के लिए नीतीश कुमार सदन पहुंच गए हैं. सरकार के द्वारा इस विधानसभा सत्र में 16 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट पर सामान्य वाद विवाद होगा और सरकार का जवाब भी होगा. आखिरी में विनियोग विधेयक लिया जायेगा. विधानसभा के दूसरे दिन 14 और 15 दिसंबर को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य सदन में लिये जायेंगे. 

10:50 AM. 13 Dec 22 10:50 AM. 13 Dec

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, सत्ता और विपक्ष के नेता पहुंचे

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सत्तापक्ष विपक्ष के सदस्य पहुंचे विधानसभा कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में बीजेपी सत्र हंगामेदार रहने के आसार.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >