Bihar Breaking News Live: पटना में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 9 लाख की शराब लदी 2 लग्जरी कार जब्त

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:59 PM. 11 Dec 22 7:59 PM. 11 Dec

पटना में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 9 लाख की शराब लदी 2 लग्जरी कार जब्त

पटना में बिहटा थाने की पुलिस ने दो लग्जरी कार से शराब तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया है. भारी मात्रा में शराब के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है.

7:59 PM. 11 Dec 22 7:59 PM. 11 Dec

सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- लोकप्रियता घटने से हुई दुर्गती

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार एक बार फिर से तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि जदयू की लोकप्रियता घटने से दुर्गति हुई है. अब हार का ठीकरा हम पर न फोड़ें रहे हैं. कुढनी, गोपालगंज ही नहीं, दिल्ली में भी नहीं खुला खाता.

7:59 PM. 11 Dec 22 7:59 PM. 11 Dec

राजगीर के सीओ संतोष चौधरी गलत दाखिल खारिज करने के आरोप में गिरफ्तार

राजगीर के सीओ संतोष कुमार चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर उनकी गिरफ्तारी हुई है. सरकारी जमीन के दाखिल खारिज करने के मामले में कार्रवाई की गयी है.

7:59 PM. 11 Dec 22 7:59 PM. 11 Dec

नवादा में ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत

नवादा में ट्रैक्टर के धक्के से एक बच्चे की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर अवैध बालू लदा था. ट्रैक्टर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

7:59 PM. 11 Dec 22 7:59 PM. 11 Dec

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा- 2024 में भारत भाजपा मुक्त होगा

पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि अब डुगडुगी बजाने से कुछ नहीं होगा. 2024 में दोबारा बीजेपी आनेवाले नहीं है. 2024 में भारत भाजपा मुक्त होगा.

7:59 PM. 11 Dec 22 7:59 PM. 11 Dec

छपरा में दो लोगों की हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम

छपरा में दो लोगों की हत्या कर दी गयी. बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र की हत्या जमीन विवाद में की गयी है. इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

7:59 PM. 11 Dec 22 7:59 PM. 11 Dec

समस्तीपुर में घर में बनी खिचड़ी खाने से तीन बच्चों की मौत

समस्तीपुर में घर में बनी खिचड़ी खाने से तीन बच्चों की मौत हो गयी है. वहीं एक बच्चे की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. घटना विभुतिपुर की बतायी जा रही है.

2:38 PM. 11 Dec 22 2:38 PM. 11 Dec

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटना पहुंचे

बिहार में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह बिहार की राजधानी पटना पहुंच चुके हैं. इस दौरान उनके साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी बिहार आए हैं. इनके आगमन पर बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

2:38 PM. 11 Dec 22 2:38 PM. 11 Dec

बिहटा में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार की राजधानी पटना स्थित बिहटा में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के सूर्य मंदिर के पास बैठे एक युवक को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया है. गोली लगने के बाद युवक अपनी जान बचाने के लिए पानी भरे तलाब में कूद गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में डूब रहे युवक को ग्रामीणों की मदद से निकाला. इसके बाद आनन-फानन में जख्मी युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया.

2:38 PM. 11 Dec 22 2:38 PM. 11 Dec

भागलपुर में भीषण आग

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट चौक के पास एक कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. आग के साथ तेज धुआं से स्थिति भयावह हो गयी है. सूचना पर तीन वाहन के साथ फायर बिग्रेड के कर्मी मौके पर पहुंचे है.

2:38 PM. 11 Dec 22 2:38 PM. 11 Dec

मधुबनी में दीवार से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

बिहार के मधुबनी में बड़ा हादसा हुआ है. जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है. बाइक NH-105 के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना कलुआही थाना क्षेत्र के बरदेपूर गांव की है.

2:38 PM. 11 Dec 22 2:38 PM. 11 Dec

मोतिहारी में भारी मात्रा में शराब बरामद

मोतिहारी के चकिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव के पास बांस की झाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है. पुलिस की इस कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से भाग निकले. पुलिस ने जब्त किए गए शराब की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये से ऊपर बताया है. पुलिस ने बताया कि शराब कारोबारी को चिन्हित कर एवं मौके से पकड़े गए वाहनों के गाड़ी के नंबर और कागजात के आधार पर संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

8:48 AM. 11 Dec 22 8:48 AM. 11 Dec

बिहार स्टार्टअप का पोर्टल खुला, 31 तक करें आवेदन

पटना. पुस्तक मेला के बोधगया सभागार में बुधवार को बिहार स्टार्टअप नीति के बारे में जानकारी दी गयी. जीरो लैब की दीप्ति आनंद ने बताया कि बिहार स्टार्टअप का पोर्टल एक दिसंबर, 2022 को फिर से खोला गया है. यह 31 दिसंबर, 2022 तक ओपन रहेगा. विशेष सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार स्टार्टअप नीति के तहत चयनित उद्यमियों को 10 लाख रुपये तक की सीडफंड की राशि दी जा रही है. महिला उद्यमियों को पांच फीसदी अधिक और अनुसूचित जाति- जनजाति एवं दिव्यांग वर्ग के उद्यमियों को 15 फीसदी अधिक सीडफंड की राशि बिहार स्टार्टअप नीति के तहत दी जा रही है.

8:48 AM. 11 Dec 22 8:48 AM. 11 Dec

परिवहन विभाग ने सभी डीटीओ को भेजा निर्देश

पटना. परिवहन विभाग ने सभी जिलों के डीटीओ से स्कूल बस सहित अन्य स्कूली बच्चों को स्कूल से घर ले जाने वाले हर छोटी-बड़ी गाड़ियों का पूरा ब्योरा मांगा है.साथ ही, स्कूल के बाहर खड़ी स्कूली गाड़ियों के लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चे स्कूल से घर और घर से स्कूल सुरक्षित पहुंच सकें. जिन स्कूलों के पास अपनी गाड़ियां नहीं हैं और निजी गाड़ी चालक उनके स्कूल से बच्चे उठाते हैं, तो उसकी निगरानी स्कूल की होगी. किसी भी घटना के बाद सबसे पहले स्कूल से बस या अन्य गाड़ी चालक के विषय में पूछा जायेगा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >