BPSC TRE-4 में 32388 शिक्षकों की होगी भर्ती, अब PT पास करने पर ही दे सकेंगे मेंस, नया अपडेट जानिए

BPSC TRE-4 Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग ने नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके तहत TRE-4 शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव करते हुए अब दो चरणों में परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है. अभ्यर्थियों को पहले पीटी और फिर मेंस परीक्षा देनी होगी. इसके अलावा 72वीं CCE परीक्षा 25 अक्टूबर को होगी.

BPSC TRE-4 Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 के लिए 32388 पद बताए हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए इस बार अभ्यर्थियों को दो चरणों की लिखित परीक्षा देनी होगी. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा यानी पीटी होगी. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा.

बीपीएससी ने अभी टीआरई-4 की परीक्षा की तारीख जारी नहीं की है. परीक्षा कैलेंडर में पीटी की तारीख के सामने TBD लिखा गया है. इसका मतलब है कि परीक्षा की तारीख बाद में तय की जाएगी. बीपीएससी ने बताया कि टीआरई-4 का विज्ञापन जारी होने और आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीटी की तारीख बताई जाएगी.

टीआरई-4 में बदला परीक्षा का पैटर्न

टीआरई-4 में परीक्षा का पैटर्न पिछली तीन शिक्षक भर्तियों से अलग होगा. इस बार अभ्यर्थियों को पहले PT पास करनी होगी. इसके बाद सफल उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल होंगे. टीआरई-4 में शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को दो लिखित परीक्षाओं से गुजरना होगा. पहले PT में सफलता हासिल करनी होगी और फिर मेंस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

टीआरई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 में क्या था पैटर्न

टीआरई-4 से पहले बिहार में टीआरई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 शिक्षक भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई थीं. इन तीनों भर्तियों में पीटी और मेंस की अलग-अलग परीक्षा नहीं हुई थी. इन परीक्षाओं में एक ही लिखित परीक्षा हुई थी. इसी परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तैयार की गई थी. इसके बाद मेरिट के आधार पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई. अब टीआरई-4 में BPSC ने दो चरणों वाली परीक्षा का प्रावधान किया है.

72वीं बीपीएससी सीसीई की पीटी 25 अक्टूबर को

बीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा यानी 72वीं सीसीई पीटी की तारीख भी दी गई है. कैलेंडर के मुताबिक, 72वीं बीपीएससी सीसीई की प्रारंभिक परीक्षा यानी PT 25 अक्टूबर 2026 को होगी. इस परीक्षा में कुल 1189 पद बताए गए हैं. 72वीं बीपीएससी सीसीई की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 25 अक्टूबर की तारीख काफी अहम है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

टीआरई-4 की तारीख का अभी इंतजार

टीआरई-4 के 32388 पदों के लिए परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं हुई है. बीपीएससी के कैलेंडर में PT की तारीख बाद में जारी करने की बात कही गई है. इसलिए शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को फिलहाल PT और उसके बाद होने वाली मेंस परीक्षा, दोनों को ध्यान में रखकर तैयारी करनी होगी.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार में 6 महीने में 10 चीनी मिलें होंगी चालू, युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिहार में बनेंगे 6 नए एयरपोर्ट, स्पोर्ट्स सिटी, रैपिड रेल और 551 मॉडल स्कूल, 25 लाख घरों में लगेंगे सोलर रूफटॉप




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >