BPSC ADFO Recruitment: बिहार में ADFO के पदों पर निकली भर्ती, जानिए कब से कर सकते हैं आवेदन

BPSC ADFO Recruitment: बीपीएससी बिहार अग्निशमन सेवा के अंतर्गत प्रमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी के 21 रिक्त पदों पर नियक्ति करने जा रहा है. इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट पर 5 मई से आवेदन कर सकते हैं.

BPSC ADFO Recruitment: बिहार अग्निशमन सेवा के अंतर्गत प्रमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी के 21 रिक्त पदों पर बहाली होने जा रही है. इस के लिए बीपीएससी ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए पांच मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा. 21 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 26 अप्रैल को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था. जिसके अनुसार दो मई से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ किया जाना था. लेकिन अपरिहार्य कारण से उक्त तिथि से आवेदन प्रारंभ नहीं हो सका. अब बीपीएससी ने पांच मई से इसको प्रारंभ करने की घोषणा की है. आवेदन करने की अंतिम तिथि में बदलाव नहीं किया गया है. पहले से घोषित 31 मई ही ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रहेगी.

आयु सीमा

आवेदन के लिए उम्र सीमा भी तय की गयी है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की उम्र 40 से 55 वर्ष होनी चाहिए. वहीं सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्षों की होगी. चयन के लिए निर्धारित 100 अंकों में शैक्षणिक अर्हता पर 50 अंक, कार्यानुभव पर 20 अंक और साक्षात्कार पर अधिकतम 30 अंक दिये जायेंगे.

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदक को चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत मैट्रिक में प्रथम श्रेणी के लिए 12, द्वितीय श्रेणी के लिए आठ और तृतीय श्रेणी के लिए चार अंक दिये जायेंगे. इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी के लिए 16, द्वितीय श्रेणी के लिए 12 और तृतीय श्रेणी के लिए आठ अंक दिये जायेंगे. स्नातक में प्रथम श्रेणी के लिए 22, द्वितीय श्रेणी के लिए 18 और तृतीय श्रेणी के लिए 14 अंक दिये जायेंगे.

Also Read: बिहार में 10 लाख नौकरी का वादा धोखा, शिक्षक भर्ती की नई प्रक्रिया नया सपना, सुशील मोदी ने साधा निशाना

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये जबकि बिहार राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये तथा अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाईट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जा कर आवेदन कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >