Bihar News: कटिहार में नाव पलटने से 2 लोगों की मौत, नाव पर सवार आधे दर्जन लोग लापता

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के आजमपुर इलाके में नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं अबतक 5 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है.

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के आजमपुर इलाके में नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं अबतक 5 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. इस वक्त आधे दर्जन से अधिक लोग लापता है. फिरहाल अंधेरे के कारण खोजबीन प्रभावित है.

जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक लोग नाव पर सवार होकर रानी चौक बकिया सुखाय दियारा से आजमपुर शंकर बांध हाट बाजार करने के लिए आ रहे थे, इसी दौरान नाव डूब गई. स्थानीय लोगों की मदद से पांच से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है, जबकि अब तक 5 से अधिक लोग फिरहाल लापता है.

इस दौरान अंधेरे होने के कारण लापता लोगों की खोजबीन प्रभावित है. स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि तमाम नियमों को ताक में रखकर ओवरलोडिंग नाव चलाया जाता है. इसके अलावा शाम के बाद भी नाव चलाया जाता है, जिस पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाए नहीं तो ऐसी दुर्घटना भविष्य में फिर से हो सकता है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >